WB News : तृणमूल नेता को धमकी देने के आरोप में आइएसएफ नेता अरेस्ट

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 May 2024 9:40 PM

विज्ञापन

उत्तर 24 परगना के हिंगलगंज थाने की पुलिस ने एक तृणमूल नेता को धमकी देने व उस पर हमला करने के आरोप में एक आइएसएफ नेता को गिरफ्तार किया है. उसका नाम रबीउल इस्लाम गाजी है. हालाकि, आरोपी ने दावा किया है कि उसे झूठे मामले में फंसाया गया है.

विज्ञापन

बशीरहाट.

उत्तर 24 परगना के हिंगलगंज थाने की पुलिस ने एक तृणमूल नेता को धमकी देने व उस पर हमला करने के आरोप में एक आइएसएफ नेता को गिरफ्तार किया है. उसका नाम रबीउल इस्लाम गाजी है. हालाकि, आरोपी ने दावा किया है कि उसे झूठे मामले में फंसाया गया है. आइएसएफ नेतृत्व मामले को लेकर कोर्ट का रुख अपनाने वाली है. पुलिस के मुताबिक, घटना हिंगलगंज थाना के बांकड़ा इलाके की है. तृणमूल नेता इकबाल अहमद गाजी उर्फ मुकुल ने शिकायत दर्ज की है कि मंगलवार रात उस पर रबीउल इस्लाम ने हमला किया और रिवॉल्वर दिखाकर उसे धमकाया. बताया जाता है कि रबीउल इलाके में आइएसएफ नेता के तौर पर परिचित है. इधर, मुकुल की पत्नी आरिफा बीबी ने शिकायत की है कि आइएसएफ नेता डरा धमका कर इलाका दखल करने की कोशिश में है. यह भी बताया जा रहा है कि मुकुल और रबीउल रिश्ते में भाई लगते हैं और एक दूसरे के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola