कोलकाता में नया ब्रिटिश वीजा आवेदन केंद्र खुला

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: आधुनिक और उन्नत सुविधाओं की पेशकश करते हुए ब्रिटेन ने कोलकाता में एक नया वीजा आवेदन केंद्र खोला है. पूर्वी भारत में ब्रिटेन के उप उच्चायुक्त स्कॉट फर्सिडोन वुड ने बताया कि इस नये केंद्र के खुलने से इस क्षेत्र के वीजा आवेदकों को उन्नत सुविधाएं मिल सकेंगी. उन्होंने कहा कि ब्रिटिश वीजा के […]

विज्ञापन

कोलकाता: आधुनिक और उन्नत सुविधाओं की पेशकश करते हुए ब्रिटेन ने कोलकाता में एक नया वीजा आवेदन केंद्र खोला है. पूर्वी भारत में ब्रिटेन के उप उच्चायुक्त स्कॉट फर्सिडोन वुड ने बताया कि इस नये केंद्र के खुलने से इस क्षेत्र के वीजा आवेदकों को उन्नत सुविधाएं मिल सकेंगी.

उन्होंने कहा कि ब्रिटिश वीजा के लिए आवेदन लगातार बढ़ रहे हैं और बदले में ब्रिटेन ने यह सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया है कि भारतीय आवेदकों को बेहद उत्कृष्ट वीजा सेवाएं प्रदान की जाएं. इसी क्रम में वीजा आवेदन स्वीकार करने वाली वीएफएस ग्लोबल के साथ ब्रिटेन की साङोदारी को वर्ष 2019 तक बढ़ा दिया गया है.

सभी आवेदनों का नयी दिल्ली में ब्रिटिश उच्चायोग में आकलन किया जाता है. इस संबंध में एक बेवसाइट पर आवेदन प्रक्रिया के बारे में सूचना उपलब्ध करायी जाती है और नया केंद्र स्थानीय भाषा क्षमताओं के साथ पेशेवर सुविधाएं उपलब्ध कराता है.

ब्रिटेन ने यह भी घोषणा की है कि वह भारत में सभी स्थानों पर ‘पासपोर्ट पासबैक’ सुविधा उपलब्ध करायेगा. इस सेवा से आवेदकों को वीजा के संबंध में फैसला लिए जाने तक आवेदक अपने पासपोर्ट रख सकेंगे. इससे उन लोगों को काफी मदद मिलेगी, जो ब्रिटेन की यात्र पर जा रहे हैं और अन्य वीजा के लिए भी आवेदन करने के इच्छुक हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola