नशीला पदार्थ खिला कर किया बेहोश, फिर रुपये ले भागे बदमाश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2024 8:10 PM

विज्ञापन

कोलकाता: मरीज के परिजन से दोस्ती करने के बाद नशीला पदार्थ खिला कर रुपये व मोबाइल फोन लूट कर बदमाश फरार हो गया. घटना टॉलीगंज इलाके में स्थित सरकारी अस्पताल एमआर बांगुर की है. पीड़ित व्यक्ति का नाम गोपाल मंडल (33) है. होश आने पर उसने इसकी शिकायत यादवपुर थाने में दर्ज करायी. वह दक्षिण […]

विज्ञापन
कोलकाता: मरीज के परिजन से दोस्ती करने के बाद नशीला पदार्थ खिला कर रुपये व मोबाइल फोन लूट कर बदमाश फरार हो गया. घटना टॉलीगंज इलाके में स्थित सरकारी अस्पताल एमआर बांगुर की है. पीड़ित व्यक्ति का नाम गोपाल मंडल (33) है. होश आने पर उसने इसकी शिकायत यादवपुर थाने में दर्ज करायी. वह दक्षिण 24 परगना के बासंती का रहनेवाला है.

शिकायत में उसने पुलिस को बताया कि अस्पताल में एक व्यक्ति से उसकी दोस्ती हुई थी. बातों ही बातों में उस व्यक्ति ने उसे कुछ खाने को दिया. वह खाना खाने के बाद अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा. जब उसे होश आया तो उसने खुद को अस्पताल के बेड पर पाया. उसके पास से पांच हजार रुपये व मोबाइल फोन गायब थे. इसके बाद उसने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ इसकी शिकायत यादवपुर थाने में दर्ज करायी. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola