देह व्यापार:आरोपी दंपती के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Feb 2017 8:11 AM
मालदा: इंगलिश बाजार थाना अंतर्गत काजीग्राम पंचायत के अधीन रामेश्वरपुर गांव के एक दंपति पर काफी दिनों से देह व्यापार चलाने का आरोप लग रहा है. इस गांव के लोग इस कारोबार का विरोध कर रहे हैं. आरोप है कि गांव वालों की इस कार्रवाई से नाराज दंपती ने बदमाशों की मदद से कई गांव […]
बृहस्पतिवार को इस घटना के बाद गांव वालों ने कार्रवाई की मांग को लेकर एक सामूहिक ज्ञापन इंगलिश बाजार महिला थाना को सौंपा है. तब से लेकर अब तक करीब चौबीस घंटे से अधिक का वक्त बीत चुका है, लेकिन आरोपी दंपती के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. शुक्रवार को भी पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार नहीं किया है. इसकी वजह से यहां के लोगों में काफी रोष है.
उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई. बुधवार की शाम को गांव की महिलाओं तथा कुछ पुरुषों ने स्वयं ही देवी मंडल के घर पर धावा बोल दिया और देह व्यापार के गोरखधंधे को रंगे हाथों पकड़ लिया. दोनों पति-पत्नी को इस कारोबार को तत्काल बंद करने की चेतावनी भी दी गई. उलटे बृहस्पतिवार को देवी मंडल तथा उसके पति गुडों के साथ गांव में धमक गये और विरोध करने वाले गांव वालों की पिटायी शुरू कर दी. गांव के दस-बारह परिवार आतंक की वजह से घर छोड़कर भाग गये हैं. पुलिस में शिकायत दर्ज करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है. पुलिस अब तक गांव में नहीं पहुंची है.
दूसरी तरफ स्थानीय पंचायत समिति के सदस्य तृणमूल के टिंकू घोष का कहना है कि गांव वालों का आरोप काफी गंभीर है. इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जा सकती. इंगलिश बाजार थाना के आइसी को तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कहा गया है. पुलिस अधीक्षक अरनब घोष का कहना है कि इंगलिश बाजार थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










