शादी के नाम पर साथ ले गये प्रेमी ने ढाया जुल्म
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Feb 2017 8:38 AM
विज्ञापन
बार गर्ल का काम कराया, शारीरिक शोषण किया पीड़िता के परिवार ने लगायी इंसाफ की गुहार मालदा : शादी का झांसा देकर एक युवती से दूसरे राज्यों में बार गर्ल का काम कराने और उसके शारीरिक उत्पीड़न का आरोप एक युवक पर लगा है. युवती का परिवार अपनी फरियाद लेकर अब पुलिस अधीक्षक के दरवाजे […]
विज्ञापन
बार गर्ल का काम कराया, शारीरिक शोषण किया
पीड़िता के परिवार ने लगायी इंसाफ की गुहार
मालदा : शादी का झांसा देकर एक युवती से दूसरे राज्यों में बार गर्ल का काम कराने और उसके शारीरिक उत्पीड़न का आरोप एक युवक पर लगा है. युवती का परिवार अपनी फरियाद लेकर अब पुलिस अधीक्षक के दरवाजे पर पहुंचा है. आठ माह की गर्भवती युवती और उसका परिवार आरोपी युवक की जान से मारने की धमकियों के चलते अपने घर में कैद होकर रह रहा है. गुरुवार को एक वकील मृत्युंजय दास की मदद से पीड़िता की मां ने पुलिस अधीक्षक अर्णव घोष के पास लिखित शिकायत दी.
उन्होंने मामले की जांचकर उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया. पुलिस के पास दर्ज करायी गयी शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि उनका घर मानिकचक थाने के मथुरापुर गांव में है. कामकाज के सिलसिले में वे लोग मालदा शहर में भाड़े पर रहते हैं. आरोपी युवक राजा सिंह का घर मालदा शहर के काठबाड़ी इलाके में है. दो साल पहले पीड़ित युवती का प्रेम राजा सिंह से हुआ. संपर्क होने के एक साल बाद राजा युवती को लेकर चला गया. इसके बाद युवती पर लगातार जुल्म किया गया. मजबूर होकर बीते साल के दिसंबर महीने में वह घर लौट आयी. उस समय वह गर्भवती थी. उस पर हुए अत्याचार के बारे में जानकर पूरा परिवार सन्न रह गया. इसके बाद पूरी घटना की जानकारी इंगलिशबाजार महिला थाना को दी गयी.
लेकिन थाने की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गयी.पीड़िता की मां ने बताया कि गत 28 दिसंबर को महिला थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी थी. इसमें बताया गया था कि किस तरह उनकी बेटी पर अत्याचार किया जाता था. दूसरे राज्य में उससे बार गर्ल का काम कराया जाता था. यह शिकायत दर्ज कराने के बाद से आरोपी युवक पूरे परिवार को मार देने की धमकी दे रहा है. इससे आतंकित परिवार दो महीने से घर में ही कैद होकर रह रहा है.पुलिस के पास की गयी शिकायत में पीड़िता ने कहा, शादी की बात कहके राजा सिंह मुझे पहले कोलकाता ले गया. वहां मुझसे बार गर्ल का काम कराया गया.
इसके बाद मुझे बिहार, झारखंड आदि राज्यों में नाचने के लिए ले जाया गया. इनकार करने पर मुझे मारा-पीटा जाता था. कई-कई दिन कमरे में बंद रखकर मेरा शारीरिक शोषण किया जाता था. इसी दौरान मैं गर्भवती हो गयी. फिर मेरे ऊपर अत्याचार कम नहीं हुआ. हालात को देखते हुए मैं किसी तरह भागकर मालदा स्थित अपने घर पहुंची. मैंने पुलिस में शिकायत की, लेकिन अभी तक आरोपी युवक की गिरफ्तारी नहीं हुई. उलटे आरोपी युवक मामला वापस लेने का दबाव बना रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










