मध्यमग्राम दुष्कर्म कांड: कोर्ट में आज रिपोर्ट पेश कर सकती है सीआइडी

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता. मध्यमग्राम सामूहिक दुष्कर्म की घटना की फॉरेंसिक रिपोर्ट सीआइडी को मिल गयी है. इस जघन्य घटना की जांच कर रही सीआइडी सोमवार को अदालत में रिपोर्ट पेश कर सकती है. गौरतलब है कि पिछले साल 23 दिसंबर को सामूहिक दुष्कर्म की 16 वर्षीय पीड़िता को जला दिया गया था. 31 दिसंबर को कोलकाता के […]

विज्ञापन

कोलकाता. मध्यमग्राम सामूहिक दुष्कर्म की घटना की फॉरेंसिक रिपोर्ट सीआइडी को मिल गयी है. इस जघन्य घटना की जांच कर रही सीआइडी सोमवार को अदालत में रिपोर्ट पेश कर सकती है.

गौरतलब है कि पिछले साल 23 दिसंबर को सामूहिक दुष्कर्म की 16 वर्षीय पीड़िता को जला दिया गया था. 31 दिसंबर को कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में उसकी मौत हो गयी.

मृत्यु पूर्व बयान में लड़की ने जलाये जाने की बात कही थी. नाबालिग से 25 और 26 अक्तूबर को दो बार छह लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था. यही नहीं, आरोपियों की ओर से धमकी दिये जाने के कारण बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला परिवार उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम को छोड़ कर दमदम इलाके में रहने लगा. लेकिन यहां भी परिवार को धमकियां मिल रही थीं. 23 दिसंबर को लड़की को जला दिया गया. बाद में उसकी मौत हो गयी. मामले में हाइकोर्ट ने सीआइडी जांच का निर्देश दिया था. सोमवार को सीआइडी हाइकोर्ट में रिपोर्ट पेश कर सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola