दुष्कर्म पीड़िता ने जान देने की कोशिश की
कोलकाता: शराब के नशे में अपने पड़ोसी के घर में घुस कर वहां की नौकरानी के साथ एकाधिक बार दुष्कर्म के आरोप में पर्णश्री थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम वासुदेव सेन (47) है. वह पर्णश्री इलाके के मे रोड का रहनेवाला है. घटना की जानकारी के बाद […]
कोलकाता: शराब के नशे में अपने पड़ोसी के घर में घुस कर वहां की नौकरानी के साथ एकाधिक बार दुष्कर्म के आरोप में पर्णश्री थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार आरोपी का नाम वासुदेव सेन (47) है. वह पर्णश्री इलाके के मे रोड का रहनेवाला है. घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. घटना के एक दिन बाद सोमवार सुबह घर के पास वाले कमरे में खुद को बंद कर पीड़िता ने जान देने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे बचा लिया. पीड़िता ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद बदनामी के डर के कारण उसने यह कोशिश की.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पर्णश्री इलाके के मे रोड में वासुदेव अपने फ्लैट में रहता है. दाजिर्लिंग से आयी एक दंपती उसके पास के मकान में रहते हैं. उसी के घर में दाजिर्लिंग की एक 23 वर्षीया युवती रह कर घरेलू नौकरानी का काम करती थी. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शिक्षक का काम करने के कारण उसके मकान मालिक दोपहर में घर में नहीं रहते थे. इसी दौरान वासुदेव सेन उसके घर में एक दिन आया था और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. किसी के बताने पर जान से मारने की धमकी भी वह देता था. इसके डर से वह किसी को इस घटना की जानकारी नहीं दे सकी.
इसके बाद कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया गया. रविवार शाम को फिर से शराब के नशे में वासुदेव उसके घर पहुंचा और उसके साथ विवाह करने की जिद करने लगा. इलाके में शोर शराबा करने के कारण वह बदनामी के कारण काफी चिंतित थी. इसकी जानकारी मिलने के बाद पर्णश्री थाने को इसकी शिकायत दर्ज करायी गयी. जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










