राज्यसभा के लिए मिथुन के नाम की घोषणा
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज प्रदेश में आगामी राज्यसभा चुनाव के लिये अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के नामांकन की घोषणा की है. बनर्जी ने फेसबुक पोस्ट के जरिये कहा कि हमारे राज्य से इस बार राज्यसभा के पांच सदस्यों का चुनाव […]
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज प्रदेश में आगामी राज्यसभा चुनाव के लिये अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के नामांकन की घोषणा की है.
बनर्जी ने फेसबुक पोस्ट के जरिये कहा कि हमारे राज्य से इस बार राज्यसभा के पांच सदस्यों का चुनाव किया जाना है. अखिल भारतीय तृणमूल पार्टी द्वारा इनमें से एक स्थान मिथुन चक्रवर्ती को दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि चक्रवर्ती फिल्म जगत की जानी मानी हस्ती हैं और उन्होंने सफलता के साथ सांस्कृतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपना अहम योगदान दिया है.
बनर्जी ने कहा कि ‘हमें उनके नामांकन पर फख्र है. वह पश्चिम बंगाल ही नहीं वरन् पूरे देश के सम्मानित व्यक्तित्व हैं.’ पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के पांच स्थान अप्रैल माह में खाली हो रहे हैं इसके लिये 7 फरवरी को चुनाव होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










