राजनीति में नहीं आएंगे सौरव गांगुली
कोलकाता: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लगाते हुए आज यहां कहा कि वह राजनीति में नहीं आएंगे.गांगुली ने राज्य सचिवालय नबन्ना का दौरा करने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं राजनीति में नहीं आउंगा. मैं खेलों के लिये बना हूं. मैं इसकी पुष्टि करता […]
कोलकाता: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लगाते हुए आज यहां कहा कि वह राजनीति में नहीं आएंगे.गांगुली ने राज्य सचिवालय नबन्ना का दौरा करने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं राजनीति में नहीं आउंगा. मैं खेलों के लिये बना हूं. मैं इसकी पुष्टि करता हूं. ’’ उन्होंने कहा कि वह अपने आगामी स्कूल प्रोजेक्ट के संदर्भ में बात करने के लिये नबन्ना आये थे.
-पिछले महीने गांगुली ने कहा था कि उन्हें लोकसभा चुनावों में भाग लेने के लिये भारतीय जनता पार्टी से पेशकश मिली है लेकिन उन्होंने इस पर कोई फैसला नहीं किया है. अटकलों का बाजार तब गर्म हो गया था जब पिछले साल नवंबर में उन्होंने एक मित्र के जरिये भाजपा नेता वरुण गांधी से मुलाकात की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










