पूर्व लोकायुक्त ने गांगुली का समर्थन किया
कोलकाता: कानून इंटर्न के यौन उत्पीड़न की शिकायत के बाद न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एके गांगुली को पश्चिम बंगाल मानवाधिकार आयोग से हटाये जाने की बढ़ती मांग के बीच राज्य के पूर्व लोकायुक्त बुधवार को उनके बचाव में सामने आये. उन्होंने कहा कि न्यायाधीश को महज अपुष्ट आरोपों के आधार इस्तीफा नहीं देना चाहिए तथा उन्हें अपना […]
कोलकाता: कानून इंटर्न के यौन उत्पीड़न की शिकायत के बाद न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एके गांगुली को पश्चिम बंगाल मानवाधिकार आयोग से हटाये जाने की बढ़ती मांग के बीच राज्य के पूर्व लोकायुक्त बुधवार को उनके बचाव में सामने आये.
उन्होंने कहा कि न्यायाधीश को महज अपुष्ट आरोपों के आधार इस्तीफा नहीं देना चाहिए तथा उन्हें अपना मामला रखने की अनुमति मिलनी चाहिए. पश्चिम बंगाल के पूर्व लोकायुक्त एवं पूर्व न्यायाधीश समरेश बंदोपाध्याय ने आज कहा, ‘मुङो नहीं लगता कि इस्तीफा देना उपयुक्त होगा.
उन्हें केवल आरोपों के आधार पर इस्तीफा क्यों देना चाहिए बशर्ते वह दोषी साबित नहीं हो जायें.’बंदोपाध्याय राज्य के पहले एवं एकमात्र लोकायुक्त हैं. उनका मानना है कि गांगुली को केवल एक आरोप के आधार पर दोषी करार दिया जा रहा है और उन्हें अपने पक्ष को पेश करने की अनुमति नहीं मिल पा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










