कोलकाता : कपड़े के गोदाम में लगी आग

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : शहर के दक्षिणी इलाके मटियाबुर्ज में स्थित एक भवन के कपड़ा गोदाम में आज भयंकर आग लग गयी. अग्निशमन सूत्रों ने बताया कि गोदाम में सुबह छह बज कर पांच मिनट पर आग लगने की सूचना मिलने के बाद 15 दमकल गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए भेज दिया गया. सूत्रों […]

विज्ञापन

कोलकाता : शहर के दक्षिणी इलाके मटियाबुर्ज में स्थित एक भवन के कपड़ा गोदाम में आज भयंकर आग लग गयी. अग्निशमन सूत्रों ने बताया कि गोदाम में सुबह छह बज कर पांच मिनट पर आग लगने की सूचना मिलने के बाद 15 दमकल गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए भेज दिया गया.

सूत्रों ने बताया कि वहां किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. विस्तृत ब्यौरे की अभी प्रतीक्षा है. आग पर आंशिक रुप से काबू पा लिया गया है. यहां खिड़कियों से धुंआ निकलते हुए देखा जा सकता है.

जबर्दस्त धुंआ उठने के कारण दमकल कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. आग पर काबू पाने के लिए उन्होंने खिड़कियों को तोड़ दिया. संकरी सड़क के कारण भवन तक पहुंचने के लिए भी दमकल कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola