शिक्षा से ही महिला सशक्तीकरण
कोलकाता: गोखले मेमोरियल गल्र्स कॉलेज की स्थापना का 75वां स्थापना दिवस समारोह कला मंदिर में आयोजित किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर प्रसिद्ध नृत्यांगना अमला शंकर ने कहा कि जीवन की किसी भी परिस्थिति में हिम्मत या उत्साह नहीं खोना चाहिए. जीवन के प्रति उत्साह रहेगा, तभी किसी भी चीज में […]
कोलकाता: गोखले मेमोरियल गल्र्स कॉलेज की स्थापना का 75वां स्थापना दिवस समारोह कला मंदिर में आयोजित किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर प्रसिद्ध नृत्यांगना अमला शंकर ने कहा कि जीवन की किसी भी परिस्थिति में हिम्मत या उत्साह नहीं खोना चाहिए. जीवन के प्रति उत्साह रहेगा, तभी किसी भी चीज में सफलता मिल सकती है. लड़कियों को शिक्षा व अपनी काबीलियत के दम पर बहुत आगे जाना है. शिक्षा के जरिये ही महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा मिल रहा है. आज लड़कियां आगे बढ़ रही हैं, यह देखकर बहुत खुशी हो रही है.
कार्यक्रम के अतिथि प्रसिद्ध विज्ञानी प्रो विकास सिन्हा व उद्योगपति हर्षवर्धन नेवोटिया ने भी छात्रओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया. गोखले मेमोरियलगर्ल्सकॉलेज की प्रिंसिपल डॉ अतोश्री कारफा ने कहा कि यह कॉलेज , कोलकाता का एक अग्रणी शैक्षणिक संस्थान है, इसकी स्थापना 1938 में की गयी.
विद्वान शिक्षाविद् व महान समाज सुधारक सरला राय ने पहले गोखले मेमोरियल गल्र्स स्कूल की स्थापना की. उन्हीं के इस काम को आगे ले जाते हुए श्रीमती एस.ई. रानी घोष ने लड़कियों की शिक्षा के लिए कॉलेज शुरु किया. वह इस कॉलेज की संस्थापक प्रिंसिपल रहीं. स्थापना से लेकर अब तक यह कॉलेज लड़कियों की शिक्षा व सशक्तीकरण के लिए सक्रिय है. कलकत्ता यूनिवर्सिटी से एफिलियेटेड इस कॉलेज की छात्राएं एकेडमिक के अलावा एक्सट्रा करीक्युलर गतिविधियों में भी अव्वल रहती हैं. कार्यक्रम में महिलाओं के अस्तित्व को दर्शाती विशेष प्रस्तुति त्रिगुणा (कविता पाठ) को काफी सराहा गया. इसकी प्रस्तुति सौमित्र चटर्जी, ब्रातती बंद्योपाध्याय व शौनक चट्टोपाध्याय द्वारा की गयी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित जस्टिस श्यामल कुमार सेन ने भी छात्रओं को शिक्षा का महत्व समझाते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. बाद में कॉलेज के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में कॉलेज की छात्रओं ने कृष्णांजलि नृत्य-नाटिका के जरिये मंच पर अपनी प्रतिभा दिखायी. इस प्रस्तुति में छात्रओं का बेहतर परफोरमेंस रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










