दूसरे राज्यों को आलू भेजने पर फिर रोक
कोलकाता: राज्य में आलू की बढ़ती कीमत व कमी को देखते हुए सरकार ने एक बार फिर से इसे दूसरे राज्यों में भेजने पर रोक लगा दी है. गुरुवार को सीएम ममता बनर्जी के नेतृत्व में नवान्न भवन में हुई टास्क फोर्स की बैठक में मुख्यमंत्री ने आलू निर्यात पर रोक लगाने का निर्देश दिया. […]
कोलकाता: राज्य में आलू की बढ़ती कीमत व कमी को देखते हुए सरकार ने एक बार फिर से इसे दूसरे राज्यों में भेजने पर रोक लगा दी है. गुरुवार को सीएम ममता बनर्जी के नेतृत्व में नवान्न भवन में हुई टास्क फोर्स की बैठक में मुख्यमंत्री ने आलू निर्यात पर रोक लगाने का निर्देश दिया.
उन्होंने कहा कि जब तक अगला आदेश नहीं दिया जाता है, तब तक राज्य के किसी भी क्षेत्र से आलू अन्य राज्यों में नहीं भेजा जायेगा. इसकी जानकारी देते हुए फोरम फॉर ट्रेडर्स आर्गनाइजेशन ऑफ वेस्ट बंगाल के महासचिव रवींद्र नाथ कोले ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आलू की बढ़ती कीमत के प्रति नाराजगी व्यक्त की है. अब भी राज्य के विभिन्न कोल्ड स्टोरेज में करीब ढाई टन आलू रिजर्व है, इसलिए मुख्यमंत्री ने फिलहाल इसके निर्यात पर रोक लगाने को कहा है, अगले कुछ दिनों में नया आलू बाजार में आने के बाद ही इस पर कोई विचार किया जायेगा.
वहीं, मेदिनीपुर जिले से ओड़िशा में भेजे जानेवाले आलू को भी सुरक्षित रखने का निर्देश दिया गया है. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले राज्य में आलू की संकट देखते हुए मुख्यमंत्री ने इसके दूसरे राज्यों में भेजे जाने पर रोक लगा दी थी और फिर बाद में स्थिति सामान्य होने के बाद ओड़िशा व असम में आलू भेजा गया था, लेकिन स्थिति बिगड़ते देख मुख्यमंत्री ने एक बार फिर से आलू दूसरे राज्यों में भेजने पर प्रतिबंध लगा दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










