फिल्म सिटी का रास्ता साफ, हटाये गये अवैध ईंट-भट्ठे

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: हुगली जिले के उत्तरपाड़ा में फिल्म सिटी बनने का रास्ता साफ होता दिख रहा है. उत्तरपाड़ा नगरपालिका ने गुरुवार को अभियान चला कर यहां स्थित अवैध ईंट-भट्ठों को हटाना शुरू कर दिया है. इस अभियान के दौरान मिट्टी काटने के काफी उपकरण जब्त किये गये हैं. पुलिस ने अवैध ईंट भट्ठों को पूरी तरह […]

विज्ञापन

कोलकाता: हुगली जिले के उत्तरपाड़ा में फिल्म सिटी बनने का रास्ता साफ होता दिख रहा है. उत्तरपाड़ा नगरपालिका ने गुरुवार को अभियान चला कर यहां स्थित अवैध ईंट-भट्ठों को हटाना शुरू कर दिया है. इस अभियान के दौरान मिट्टी काटने के काफी उपकरण जब्त किये गये हैं. पुलिस ने अवैध ईंट भट्ठों को पूरी तरह से ढाह दिया. यह अभियान बुधवार तड़के लगभग साढ़े तीन बजे शुरू हुआ. पुलिस व उत्तरपाड़ा नगरपालिका के इस अभियान का नेतृत्व श्रीरामपुर के एसडीओ जयश्री दासगुप्ता ने किया.

अभियान में कई बुलडोजर को काम में लगाया गया, जिनके द्वारा यहां स्थित 11 अवैध ईंट भट्ठों का अधिकांश अंश ढहा दिया गया. गौरतलब है कि गंगा किनारे स्थित यह जमीन कोलकाता नगर निगम का है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की एक आधुनिक फिल्म सिटी तैयार करने की इच्छा को पूरा करने के लिए निगम ने अपनी यह 400 बीघा जमीन राज्य सरकार को सौंप दिया है. जमीन पर वर्षो से 18 ईंट के भट्ठे हैं. इन्हें यहां से हटने के लिए नोटिस दिया गया था, पर वे नहीं हटे.

इन लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया गया. निगम मुख्यालय में दो-दो बार बैठक हुई, पर कोई रास्ता नहीं निकला. अंत में पुलिस की सहायता से इन्हें यहां से हटाने के लिए अभियान शुरू किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola