भंडाफोड़ : मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: लालबाजार के पास बीबी गांगुली स्ट्रीट में एक मसाज पार्लर की आड़ में महीनों से चल रहे देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ हुआ. पुलिस ने एक ग्राहक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरोह के पास से छह यौनकर्मियों को रिहा कराया गया है. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार प्रभात मल्लिक नामक व्यक्ति पूरे […]

विज्ञापन

कोलकाता: लालबाजार के पास बीबी गांगुली स्ट्रीट में एक मसाज पार्लर की आड़ में महीनों से चल रहे देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ हुआ. पुलिस ने एक ग्राहक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरोह के पास से छह यौनकर्मियों को रिहा कराया गया है. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार प्रभात मल्लिक नामक व्यक्ति पूरे गिरोह का सरगना है, जो मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार गिरोह चला रहा था.

मामले पर डीसी (सेंट्रल) डीपी सिंह ने बताया कि बीबी गांगुली स्ट्रीट स्थित सेंट्रल प्लाजा नामक एक मकान के पहले तल्ले पर एक मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार चलाये जाने की सूचना काफी दिनों से मिल रही थी. मंगलवार रात 1.30 बजे के करीब बऊ बाजार थाने की पुलिस ने वहां छापेमारी की. इस दौरान वहां एक व्यक्ति को एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा गया. वह दिल्ली का रहनेवाला था. किसी काम से वह महानगर आया था और इस हरकत के कारण उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

साथ ही पार्लर के दो कर्मियों के अलावा गिरोह के सरगना को भी गिरफ्तार किया गया. इस पार्लर से पुलिस ने छह यौनकर्मियों को रिहा कराया है. पुलिस का दावा है कि यह पार्लर कुछ दिन पहले ही यहां खोला गया था, जिसके कारण यहां होने वाले इस धंधे की जानकारी पुलिस को पहले नहीं मिली. जानकारी मिलते ही कार्रवाई की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola