एंट्री टैक्स के रुपये से सड़क बनायेगी सरकार
कोलकाता: राज्य सरकार ने आमदनी बढ़ाने के लिए दूसरे राज्यों से यहां आयात होनेवाले सामान पर एंट्री टैक्स लगाया था. इसे लेकर काफी हो-हल्ला भी मचा था. अब राज्य सरकार ने एलान किया है कि एंट्री टैक्स के माध्यम से वसूली गयी राशि का इस्तेमाल सड़कों के निर्माण व मरम्मत पर होगा. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी […]
कोलकाता: राज्य सरकार ने आमदनी बढ़ाने के लिए दूसरे राज्यों से यहां आयात होनेवाले सामान पर एंट्री टैक्स लगाया था. इसे लेकर काफी हो-हल्ला भी मचा था. अब राज्य सरकार ने एलान किया है कि एंट्री टैक्स के माध्यम से वसूली गयी राशि का इस्तेमाल सड़कों के निर्माण व मरम्मत पर होगा. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर सिर्फ सड़कों की मरम्मत व निर्माण की 147 प्रोजेक्टों के लिए 1100 करोड़ रुपये आबंटित किये गये हैं.
राज्य के लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उक्त राशि से उत्तर 24 परगना, हावड़ा, हुगली, नदिया, दाजिर्लिंग, कूचबिहार, बर्दवान, पश्चिम मेदिनीपुर में करीब 800 किमी रास्ते का निर्माण व मरम्मत किया जायेगा. इसके अलावा पश्चिम मेदिनीपुर जिले में चंद्रकोना-घाटाल के बीच शिलावती नदी पर सेतु का भी निर्माण किया जायेगा.
उन्होंने बताया कि इससे पहले भी राज्य सरकार ने यहां के पिछड़े जिलों में यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए सड़कों की मरम्मत करने की योजना बनायी है. इसके लिए 1800 करोड़ रुपये पहले ही आवंटित किये जा चुके हैं. आधारभूत सुविधाओं के विकास पर ही यहां निवेशकों को आकर्षित किया जा सकता है, इसलिए राज्य सरकार पहले यहां आधारभूत सुविधाओं के विकास पर ज्यादा ध्यान दे रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










