राइटर्स बिल्डिंग में आग लगाने की साजिश के सिलसिले में एक अधिकारी निलंबित
कोलकाता : राइटर्स बिल्डिंग में आग लगाने की साजिश के संदेह में गिरफ्तार पेस्ट कंट्रोल एजेंसी के एक कर्मी को पाक साफ बताने वाले पश्चिम बंगाल सचिवालय के एक अधिकारी को इस मामले से गलत तरीके से निबटने के आरोप में आज निलंबित कर दिया गया. राज्य के गृह विभाग के सूत्रों ने बताया कि […]
कोलकाता : राइटर्स बिल्डिंग में आग लगाने की साजिश के संदेह में गिरफ्तार पेस्ट कंट्रोल एजेंसी के एक कर्मी को पाक साफ बताने वाले पश्चिम बंगाल सचिवालय के एक अधिकारी को इस मामले से गलत तरीके से निबटने के आरोप में आज निलंबित कर दिया गया.
राज्य के गृह विभाग के सूत्रों ने बताया कि गृह विभाग के प्रकाशन रजिस्ट्रार बिस्मय रॉय को निलंबित कर दिया गया और विभागीय कार्यवाही चल रही है. राय ने पेस्ट कंट्रोल एजेंसी के कर्मी ज्योर्तिमय नंदी का बचाव किया था.
कोलकाता पुलिस ने नंदी को 30 नवंबर को कथित साजिश के सिलसिले में गिरफ्तार किया था. उससे एक दिन पहले गृह विभाग के दफ्तर में कुछ फाइलें और पुस्तकें तेल में भिगो दी थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










