Teacher Appointment Scam : प्रसन्न और उससे जुड़े संस्थानों के बैंक खातों में छह वर्षों में 72 करोड़ की राशि स्थानांतरित

Edited by Shinki Singh
Updated:
विज्ञापन

Teacher Appointment Scam : ईडी की ओर से अदालत में आरोप लगाया गया था नियुक्ति घोटाले के आरोपी राय ने नौकरी के अभ्यर्थियों से करीब 100 करोड़ रुपये की राशि जुटायी थी. राय पर आरोप है कि उसने ही घोटाले में शामिल शिक्षा विभाग से जुड़े आरोपियों और अभ्यर्थियों के बीच ‘मध्यस्थता’ की भूमिका निभायी थी.

विज्ञापन

Teacher Appointment Scam : पश्चिम बंगाल के सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में हुई नियुक्तियों के भ्रष्टाचार व शिक्षक नियुक्ति घोटाले (Teacher Appointment Scam) में बिचौलिए की भूमिका निभाने के आरोप में प्रसन्न राय को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया है. इसके पहले केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने राय को गिरफ्तार किया था. बाद सीबीआई के एक मामले में राय को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गयी. इसके बाद वह ईडी की गिरफ्त में आया. एसएससी के जरिये स्कूलों में हुई नियुक्तियों के घोटाले मामले को लेकर शुक्रवार को बैंकशाल कोर्ट में सुनवाई हुई. जहां ईडी ने एक रिपोर्ट सौंपी.

अदालत में पेश की गयी रिपोर्ट में ईडी का आरोप

सूत्रों के अनुसार उक्त रिपोर्ट में ईडी की ओर से आरोप लगाया गया है कि राय और उससे जुड़े संस्थानों के बैंक खातों में छह वर्षों में करीब 72 करोड़ रुपये की राशि स्थानांतरित हुई थी. आशंका जतायी गयी है कि यह राशि नियुक्ति घोटाले से जुटायी रकम का हिस्सा और इसकी तफ्तीश जारी है.हालांकि, राय के अधिवक्ता अनिर्वाण गुहा ठाकुरता का दावा है कि यह राय के बैंक खातों में स्थानांतरित हुई रकम उनके व्यवसाय से जुड़े हैं और इसका नियुक्ति घोटाले से कोई संबंध नहीं है.

Mamata Banerjee : लोकसभा चुनाव के बाद 11 जून को ममता बनर्जी की पहली प्रशासनिक बैठक, ले सकती हैं कई बड़े फैसले

90 शेल कंपनियों के जरिये घोटाले की रकम अलग-अलग बैंक खातों में स्थानांतरित की

उन्होंने अदालत में यह कहा कि यदि केंद्रीय जांच एजेंसी को आशंका है कि उनके मुवक्किल के बैंक खातों में स्थानांतरित की गयी राशि घोटाले से जुड़ी है, तो यह तथ्य पेश किये जाएं कि यह राशि किससे-किससे ली गयी है. गौरतलब है कि इसके पहले ईडी की ओर से अदालत में आरोप लगाया गया था नियुक्ति घोटाले के आरोपी राय ने नौकरी के अभ्यर्थियों से करीब 100 करोड़ रुपये की राशि जुटायी थी. राय पर आरोप है कि उसने ही घोटाले में शामिल शिक्षा विभाग से जुड़े आरोपियों और अभ्यर्थियों के बीच ‘मध्यस्थता’ की भूमिका निभायी थी. उसपर यह भी आरोप है कि उसने 90 शेल कंपनियों के जरिये घोटाले की रकम अलग-अलग बैंक खातों में स्थानांतरित की.

Mamata Banerjee : करीब ढाई महीने बाद ममता बनर्जी पहुंची नबन्ना

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola