न्यायमूर्ति गांगुली की परेशानियां बढ़ीं
कोलकाता: उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति अशोक गांगुली की परेशानियां बढ़ती जा रहीं हैं और आज एक एनजीओ ने कानून की इंटर्न छात्र के कथित यौन शोषण के मामले में उनके खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. गांगुली ने मीडिया में सामने आये ताजा आरोपों को खारिज किया है. न्यायमूर्ति गांगुली पर […]
कोलकाता: उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति अशोक गांगुली की परेशानियां बढ़ती जा रहीं हैं और आज एक एनजीओ ने कानून की इंटर्न छात्र के कथित यौन शोषण के मामले में उनके खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. गांगुली ने मीडिया में सामने आये ताजा आरोपों को खारिज किया है.
न्यायमूर्ति गांगुली पर तृणमूल कांग्रेस ने भी हमला तेज कर दिया है और उन्हें पश्चिम बंगाल मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की है. इंटर्न के साथ कथित र्दुव्यवहार को लेकर मीडिया में नये सिरे से खबरें आई हैं और न्यायमूर्ति ने इन आरोपों का आज फिर से खंडन किया. दिल्ली में उच्चतम न्यायालय के सूत्रों ने कहा कि तीन न्यायाधीशों की समिति की रिपोर्ट विचाराधीन है. हालांकि रिपोर्ट के ब्योरे के बारे में कुछ भी बताने से उन्होंने इनकार कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










