रुपये मांगे तो चला दी गोली
कोलकाता: उल्टाडांगा इलाके में एक ट्रांसपोर्ट व्यापारी को लक्ष्य कर फायरिंग की घटना के एक सप्ताह बाद ही महानगर में फायरिंग की घटना घटी. महानगर में लगातार एक के बाद एक फायरिंग की घटना यह साफ होता जा रहा है कि पुलिस का डर बदमाशों के मन से किस कदर हटता जा रहा है. इसका […]
कोलकाता: उल्टाडांगा इलाके में एक ट्रांसपोर्ट व्यापारी को लक्ष्य कर फायरिंग की घटना के एक सप्ताह बाद ही महानगर में फायरिंग की घटना घटी. महानगर में लगातार एक के बाद एक फायरिंग की घटना यह साफ होता जा रहा है कि पुलिस का डर बदमाशों के मन से किस कदर हटता जा रहा है. इसका नजारा अब मोचीपाड़ा इलाके में देखा गया. बैठकखाना बाजार का शिशिर मार्केट क्षेत्र गोलियों की आवाज से दहल उठा.
प्रत्यक्षदíशयों के मुताबिक इलाके में मंगलवार तड़के जब व्यापारी बाहर से आनेवाली गाड़ियों से बाजार में मछली उतरवाने में व्यस्त थे. तभी दो व्यक्ति बाइक पर सवार होकर वहां आ पहुंचे. दोनों स्टाल नंबर तीन में झलक साव नामक मछली व्यापारी से 10 किलो मछलियां लीं. मछली के बदले रुपये मांगे पर दोनों गाली-गलौज करने लगे. घटना के बाद आसपास के मछली व्यापारी भी वहां आ पहुंचे और दोनों बदमाशों को घेर लिया.
व्यापारियों ने पुलिस को बताया कि उनके हाथों पकड़े जाने के डर से दोनों बदमाश हवाई फायरिंग कर वहां से बाइक लेकर भाग निकले. मामले पर डीसी (सेंट्रल) डीपी सिंह ने बताया कि मोचीपाड़ा थाने के अधिकारियों ने मामले की शिकायत दर्ज कर दोनों की तलाशी शुरू कर दी है. इस घटना में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि जल्द ही बदमाशों को दबोच लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










