ऑन लाइन क्रिकेट बेटिंग का केंद्र बना कोलकाता
कोलकाता: महानगर में अब भी क्रिकेट का सट्टा जम कर चल रहा है. क्रिकेट के बुकी अर्थात सटोरिये महानगर व पासवर्ती इलाके राजारहाट, बागुईहाटी, हावड़ा जैसे क्षेत्र में सक्रिय होकर अवैध रुप से क्रिकेट का जुआ खेला कर लोगों को बरबाद कर रहे हैं. इतने दिनों तक हमने सुना था कि महानगर एवं आसपास के […]
कोलकाता: महानगर में अब भी क्रिकेट का सट्टा जम कर चल रहा है. क्रिकेट के बुकी अर्थात सटोरिये महानगर व पासवर्ती इलाके राजारहाट, बागुईहाटी, हावड़ा जैसे क्षेत्र में सक्रिय होकर अवैध रुप से क्रिकेट का जुआ खेला कर लोगों को बरबाद कर रहे हैं.
इतने दिनों तक हमने सुना था कि महानगर एवं आसपास के क्षेत्रों में लोग क्रिकेट की बेटिंग में लिप्त हैं. आइपीएल हो या कोई सीजनल खेल के दौरान पुलिस को बड़ाबाजार, सॉल्टलेक, बागुईहाटी, राजारहाट से छापामारी कर क्रिकेट के सटोरियों को गिरफ्तार करते देखा गया है. लेकिन अब क्रिकेट बेटिंग का स्वरूप बदलने लगा है. अब सालों भर कहीं न कहीं क्रिकेट का मौच होता रहता है. इसलिए यह अवैध व्यवसाय अब किसी खास समय के लिए नहीं, बल्कि पूरे साल होने लगा है.
पहले पुलिस जब किसी स्थान पर छापामारी कर सटोरियों को गिरफ्तार करती थी, तो उनके पास से लैपटॉप, फोन, वॉकीटॉकी आदि बरामद होते थे. विगत कई वर्षो से महानगर में सटोरियों को डब्बा खोल एक किसी गुप्त स्थान पर बैठ फोन, लैपटॉप से जुआ खेलाते देखा जाता था, लेकिन अब अवैध रूप से चलनेवाले क्रिकेट बेटिंग का स्वरूप बदल गया है. अब क्रिकेट बेटिंग ऑन लाइन होने लगा है एवं लोग करोड़ों रुपये दावं पर लगा कर इस खेल को खेल रहे हैं. कइयों को तो इस खेल में बरबाद होते भी देखा गया है. विगत एक वर्षो से महानगर में ऑन लाइन क्रिकेट बेटिंग चरम पर है. पुराने सटोरिये ही अब ऑन लाइन खेल के माध्यम से क्रिकेट का जुआ खुलेआम चला रहे हैं.
वेबसाइट से चल रहा है ऑनलाइन सट्टा
महानगर में विराजमान क्रिकेट के इन सटोरियों नेwww.betfair.comसाइट से ऑन लाइन क्रिकेट का धंधा चला रहे हैं. जानकारी के मुताबिक यह एक इंग्लैंड से चलने वाला जुआड़ियों का चेन है, जो पूरे भारत में मकड़े की जाल की तरह में फैल गया है. इंग्लैंड में यह साइट सरकार मान्यताप्राप्त जुआ की साइट है. लेकिन भारत में अभी क्रिकेट सट्टा को सरकारी मंजूर नहीं मिली है. पुलिस ने जब क्रिकेट बेटिंग पर अंकुश लगाने के लिए दबाव बनाया व गिरफ्तारी शुरू की तो सटोरियों ने इंग्लैंड की इस वेबसाइट को अपना हथियार बनाया.
इस साइट का जो प्रमुख (हेड) है, वह इंग्लैंड में बैठा है. उसने भारत के सटोरियों को इस चेन से जोड़ा गया है. विशेषकर कोलकाता के सटोरिये इस चेन से सक्रिय रूप से जुड़ ऑन लाइ बेटिंग खेला रहे हैं. इस जुआ में पेमेंट डॉलर में होता है. सटोरिये जो भुगतान इस साइट को करते हैं, जुआ खेलनेवाले से वे लगभग 50 रुपये से अधिक का लाभ रख जुआ खेलाते हैं.
जीते तो दो फीसदी कट कर मिलेगा, हारे तो पूरा नुकसान
ऑन लाइन क्रिकेट बेटिंग से जुड़े एक सटोरिये ने नाम न छापने की शर्त पर प्रभात खबर को बताया कि कोलकाता विशेषकर बड़ाबाजार में यह ऑन लाइन सट्टा जम कर चल रहा है. इस सट्टे में गिरफ्तारी अथवा पकड़े जाने का जोखिम बहुत कम है. सटोरिये ने बताया कि बेटफेयर के इस आन लाइन सट्टा में क्रिकेट पर जुआ लगानेवाले व्यक्ति को एक अकाउंट खोलना पड़ता है. यह अकाउंट लाखों में होता है. मान लिया जाये कि अगर कोई सटोरिये किसी व्यक्ति का 10 लाख रुपये का अकाउंट खोलता है तो वह व्यक्ति ऑन लाइन पांच हजार डॉलर तक का जुआ खेल सकेगा. इस तरह से जुआ का लिमिट बांध दिया जाता है. यदि जुआ खेलने वक्त आप जीत जाते हैं तो इसका पेमेंट हरेक सोमवार को बड़ाबाजार अथवा आसपास के किसी गुप्त स्थान पर हो जाता है. पेमेंट में सटोरिया दो फीसदी अपना सर्विस चार्ज काट कर जीतने वाले जुआरी को पैसा दे देता है. अगर आप जीत रहे हैं तो बेट फेयर में आपका यह अकाउंट जारी रहेगा.
अगर आप हार गये तो पूरे दस लाख का भुगतान हारने वाले को करना पड़ता है. साथ ही यह अकाउंट रद्द कर दिया जाता है. अगर फिर खेलना है तो फिर से दस लाख रुपये का एक अकाउंट खोलना पड़ता है. अर्थात् मोबाइल की तरह, रिचार्ज करो और टॉक टाइम पाओ. इस हार-जीत के पैसे का भुगतान कोलकाता के सटोरिये इंग्लैंड में डॉलर के माध्यम से करते हैं. इस तरह से भारत का पैसा इंग्लैंड जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










