विपक्षी दलों ने तृणमूल सरकार को घेरा

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: सारधा कांड की जांच सीबीआइ से कराये जाने की मांग पर विधाननगर कमिश्नरेट के निकट शांतिपूर्ण प्रदर्शन व ज्ञापन देने के दौरान वामपंथी नेता सुजन चक्रवर्ती, सुनंद सान्याल, असीम चटर्जी समेत 24 लोगों की गिरफ्तारी को लेकर विपक्षी दलों ने तृणमूल सरकार की भूमिका पर कड़ी आलोचना की है. जमानत पर रिहा होने के […]

विज्ञापन

कोलकाता: सारधा कांड की जांच सीबीआइ से कराये जाने की मांग पर विधाननगर कमिश्नरेट के निकट शांतिपूर्ण प्रदर्शन व ज्ञापन देने के दौरान वामपंथी नेता सुजन चक्रवर्ती, सुनंद सान्याल, असीम चटर्जी समेत 24 लोगों की गिरफ्तारी को लेकर विपक्षी दलों ने तृणमूल सरकार की भूमिका पर कड़ी आलोचना की है.

जमानत पर रिहा होने के बाद सुजन चक्रवर्ती ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के इशारे पर ही शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान बल प्रयोग किया गया. माकपा के आला नेता मोहम्मद सलीम ने कहा कि इस घटना से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि राज्य में कानून व व्यवस्था की स्थिति कैसी है? यहां विपक्षी दलों के आंदोलनों व उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का कुचलने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल के इशारे पर पुलिस कार्य कर रही है. यदि ऐसा ही चलता रहा तो राज्य की स्थिति और बिगड़ेगी.

प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि देश में शायद ही कभी ऐसा हुआ हो जब ज्ञापन देने के दौरान गिरफ्तारी हुई. उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल सरकार विपक्षी को दबाने का प्रयास कर रही है. राज्य में अस्थिरता और अराजकता फैल रही है जो राज्य के भविष्य के लिए अच्छा नहीं है.

वहीं, भाकपा (माले) के प्रदेश सचिव पार्थ घोष ने कहा कि सारधा मामले में जिन तृणमूल नेताओं के नाम आ रहे हैं, उनसे भी पूछताछ हो. पार्टी के आला नेता कार्तिक पाल ने कहा कि मामले की सीबीआइ जांच होने से कई अहम खुलासे हो सकते हैं. राज्य में चिटफंड कंपनियों को बढ़ावा देने समेत इस मुद्दे पर केंद्रीय व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ एक दिसंबर को नैहाटी में, छह दिसंबर को कालना, 22 दिसंबर को हुगली और 23 दिसंबर को कृष्णनगर में सभा व प्रदर्शन किये जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola