एक रुपये में जमीन देगी राज्य सरकार

Updated:
विज्ञापन

– बैंकों की शाखाएं खोलने की योजना – अगले दो वर्षो में राज्य के सभी ग्राम पंचायतों में होगी बैंकों की शाखा कोलकाता : राज्य के सभी ग्राम पंचायतों में बैंकों की शाखाएं खोलने के लिए तृणमूल सरकार ने पाइलट प्रोजेक्ट शुरू करने का फैसला किया है. जिसके तहत बैंकों को राज्य सरकार की ओर […]

विज्ञापन

– बैंकों की शाखाएं खोलने की योजना

– अगले दो वर्षो में राज्य के सभी ग्राम पंचायतों में होगी बैंकों की शाखा

कोलकाता : राज्य के सभी ग्राम पंचायतों में बैंकों की शाखाएं खोलने के लिए तृणमूल सरकार ने पाइलट प्रोजेक्ट शुरू करने का फैसला किया है. जिसके तहत बैंकों को राज्य सरकार की ओर से एक रुपये में नयी शाखा खोलने के लिए जमीन दी जायेगी. यह जानकारी गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नवान्न भवन में दी. उन्होंने बताया कि राज्य में अब भी 938 ग्राम पंचायत ऐसे हैं, जहां लोगों के पास बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं.

इसलिए राज्य सरकार ने सभी ग्राम पंचायतों में अगले दो वर्षो के अंदर बैंकों की शाखाएं खोलने की योजना बनायी है. इस संबंध में गुरुवार को मुख्यमंत्री ने यूबीआइ, नाबार्ड सहित अन्य बैंकों की प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी की. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नवान्न भवन से ही राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में यूबीआइ की 50 बैंक की नयी शाखाओं व 20 नये एटीएम केंद्रों का उदघाटन किया.

इस मौके पर यूबीआइ की सीएमडी अर्चना भार्गव ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में नयी शाखाएं खोलने के लिए राज्य सरकार से जमीन मुहैया कराने की मांग की, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया. साथ ही मुख्यमंत्री ने यूबीआइ, नाबार्ड सहित अन्य बैंकों को यहां विकास की योजनाओं के लिए राशि मुहैया कराने की अपील की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola