जेल के शौचालय में लगायी फांसी

Updated:
विज्ञापन

– अलीपुर प्रेसिडेंसी जेल में मौलाना आजाद वार्ड की घटना – हत्या में 2002 से उम्रकैद की काट रहा था सजा – जेल में चल रहा था दिमाग का इलाज कोलकाता : अलीपुर में प्रेसिडेंसी जेल के अंदर एक कैदी ने फांसी लगा कर जान दे दी. मृतक का नाम अलोक मल्लिक उर्फ आलो (61) […]

विज्ञापन

अलीपुर प्रेसिडेंसी जेल में मौलाना आजाद वार्ड की घटना

– हत्या में 2002 से उम्रकैद की काट रहा था सजा

– जेल में चल रहा था दिमाग का इलाज

कोलकाता : अलीपुर में प्रेसिडेंसी जेल के अंदर एक कैदी ने फांसी लगा कर जान दे दी. मृतक का नाम अलोक मल्लिक उर्फ आलो (61) है. वह नदिया जिले के राणाघाट का रहनेवाला था. राणाघाट में हत्या के आरोप में चार जनवरी 2002 को उसे अलीपुर प्रेसिडेंसी जेल लाया गया था.

इसके बाद से वह यहां जेल के अंदर मौलाना आजाद वार्ड में सजा काट रहा था. गत शनिवार देर रात एक बजे वह जेल के अंदर शौचालय के लिए गया और काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला. इसके बाद उसके साथियों ने उसे काफी आवाज लगायी, लेकिन कोई आवाज नहीं आया.

दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसने पर जेल के वरिष्ठ अधिकारियों ने उसे शौचालय के अंदर गमछे से फंदे से लटके हालत में पाया. इसकी सूचना हेस्टिंग्स थाने को दी गयी. जिसके बाद पुलिस ने वहां पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस मामले में अलीपुर प्रेसिडेंसी जेल अधीक्षक नवीन साहा ने बताया कि उम्र ज्यादा होने के कारण वह मानसिक तनाव से ग्रस्त था.

उसके मानसिक रोग का इलाज भी चल रहा था. इसी तनाव के कारण उसके फांसी लगा कर जान देने का अनुमान लगाया जा रहा है. उसके शव के आसपास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola