पश्चिम बंगाल में है नमक का पर्याप्त स्टॉक

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने आज आश्वस्त किया कि राज्य में नमक की कोई किल्लत नहीं है और उसके पास स्टाक में मौजूद नमक एक साल तक आपूर्ति करने के लिए पर्याप्त है.पश्चिम बंगाल के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने यहां अपने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों को […]

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने आज आश्वस्त किया कि राज्य में नमक की कोई किल्लत नहीं है और उसके पास स्टाक में मौजूद नमक एक साल तक आपूर्ति करने के लिए पर्याप्त है.पश्चिम बंगाल के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने यहां अपने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों को बताया, ‘‘अफरातफरी की कोई वजह नहीं है. नमक का पर्याप्त स्टाक है. राज्य में नमक के अपने मौजूदा स्टाक से हम तकरीबन एक साल की जरुरत पूरी कर सकते हैं.’’ मल्लिक ने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें फोन किया था और कहा था कि ‘‘कुछ राजनीतिक पार्टियों की मदद से लोगों के एक हिस्से की तरफ से फैलाई जा रही’’ अफवाहों से पैदा होने वाली स्थिति से निबटने के लिए मार्गनिर्देश देने को कहा था.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अफवाहें फैला कर इस तरह की स्थिति पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी. उनका विभाग मंगलवारकोहालात पर मुख्यमंत्री को एक रिपोर्ट देगा. मल्लिक ने कहा कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने पहले ही सख्त कदम उठाए हैं और खाद्य निरीक्षक नमक की जमाखोरी के खिलाफ छापे मार रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola