उत्तर बंगाल में नमक 200 रुपये किलो बिके
मालदा: नमक की किल्लत की अफवाह से मालदा भी अछूता नहीं रहा. नमक खरीदने को लेकर लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस व प्रशासन कल रात से परेशान है. कई दुकानों में लूट की खबर भी है. अधिक कीमत पर नमक बेचने पर कई दुकानदारों के साथ ग्राहकों ने मारपीट भी की. नमक 50 […]
मालदा: नमक की किल्लत की अफवाह से मालदा भी अछूता नहीं रहा. नमक खरीदने को लेकर लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस व प्रशासन कल रात से परेशान है. कई दुकानों में लूट की खबर भी है. अधिक कीमत पर नमक बेचने पर कई दुकानदारों के साथ ग्राहकों ने मारपीट भी की. नमक 50 रुपये से 200 रुपये किलो बिक रहा था.
प्रशासन की ओर से माइक से प्रचार किया जा रहा है. व्यवसायी संगठन भी सड़क पर उतर लोगों को बताया कि नमक की कोई कमी नहीं है. यह सब महज अफवाह है. दक्षिण दिनाजपुर, जलपाईगुड़ी सहित उत्तर बंगाल के अन्य जिलों में भी नमक को लेकर अफवाह फैली हुई थी. प्रशासन को लोगों को समझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. दुकानों पर लंबी लाइन देखी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










