पिता की मौत, बचाने गये बच्चे भी झुलसे

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: उल्टाडांगा इलाके के एक घर में आग लगने से उसमें झुलस कर एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि उसके दो बच्चे बुरी तरह झुलस गये. घटना उल्टाडांगा इलाके के 4/3 उल्टाडांगा मेन रोड में गुरुवार तड़के करीब 4.45 बजे घटी. मृतक का नाम तारकनाथ सांतरा (38) बताया गया है. वह गाड़ी चालक था. […]

विज्ञापन

कोलकाता: उल्टाडांगा इलाके के एक घर में आग लगने से उसमें झुलस कर एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि उसके दो बच्चे बुरी तरह झुलस गये. घटना उल्टाडांगा इलाके के 4/3 उल्टाडांगा मेन रोड में गुरुवार तड़के करीब 4.45 बजे घटी.

मृतक का नाम तारकनाथ सांतरा (38) बताया गया है. वह गाड़ी चालक था. पिता को बचाने के दौरान तारक के दो बच्चे मांपी सांतरा (19) विक्की सांतरा (14) भी गंभीर रूप से झुलस गये. दोनों को स्थानीय अस्पताल में भरती कराया गया है. तारक की पत्नी लक्खी सांतरा (30) अस्पताल में आया का काम करती है.

बुधवार को नाइट ड्यूटी होने के कारण वह घर में नहीं थी. इधर, घटना की जानकारी उल्टाडांगा थाने के अलावा दमकलकर्मियों को मिलने के बाद दमकल के तीन इंजनों को मौके पर भेजा गया. तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तकरीबन 6.40 के करीब दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया. घटना के बाद झुलसी हालत में अस्पताल जाते समय मांपी ने पड़ोसियों को बताया कि रोजाना की तरह बुधवार देर रात 2.30 बजे के करीब उसके पिता शराब के नशे में घर आये थे. पिता को खाना खिलाकर वह कमरे में सो गयी. तड़के सुबह 4.30 बजे के करीब अचानक पिता की चीख सुनकर नींद खुल गयी. कमरे में जाकर देखा कि वह आग से झुलस कर तड़प रहा था. पिता को बचाने के दौरान दोनों भाई-बहन भी झुलस गये. लेकिन पिता को नहीं बचा सके और कुछ ही देर में तारकनाथ ने दम तोड़ दिया.

क्या कहते हैं स्थानीय लोग
स्थानीय लोगों का कहना है कि तारकनाथ के रोजाना शराब पीकर घर आने के कारण झगड़ा होता था. इसी कारण गुस्से में उसने खुद को आग लगा लिया होगा. उल्टाडांगा थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola