गौ रक्षा के लिए मुसलिम भाई अनशन पर

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: एक मुसलमान भाई मोहम्मद फैज खान बीते 10 नवंबर, गोपाष्टमी के दिन से दिल्ली के जंतर-मंतर पर गो-वध पर पूर्ण प्रतिबंध व गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने को लेकर आमरण अनशन कर रहे हैं. मो. फैज छत्तीसगढ़ के एक विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे. सरकारी नौकरी छोड़ कर वे गो रक्षा के आंदोलन से […]

विज्ञापन

कोलकाता: एक मुसलमान भाई मोहम्मद फैज खान बीते 10 नवंबर, गोपाष्टमी के दिन से दिल्ली के जंतर-मंतर पर गो-वध पर पूर्ण प्रतिबंध व गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने को लेकर आमरण अनशन कर रहे हैं.

मो. फैज छत्तीसगढ़ के एक विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे. सरकारी नौकरी छोड़ कर वे गो रक्षा के आंदोलन से जुड़ गये. उनका कहना है कि वह कोई भी काम जिससे मेरे अजीम मुल्क हिंदुस्तान में अमन और भाईचारा बढ़े, वह काम कभी इसलाम विरोधी नहीं हो सकता और नि:संदेह जब एक मुसलमान गौ रक्षा का कार्य करता है तो इससे मुल्क में अमन और भाईचारा बढ़ता है.

उधर, स्वयंसेवी संस्था जागो स्वाभिमानी के अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय, फैज से प्रेरित होकर 15 नवंबर को महानगर के महाजाति सदन के पास पूर्वाह्न् 11 बजे से आमरण अनशन करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola