सीएम ने उद्योगपतियों को लुभाया

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक कार्यक्रम में बताया कि राज्य में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है. उद्योग से जुड़े पांच विभागों से एक-एक सदस्य को इसमें शामिल किया गया है. इसमें उद्योग, वित्त, भूमि, बिजली व पर्यावरण विभाग के संयुक्त सचिव स्तर के […]

विज्ञापन

कोलकाता: राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक कार्यक्रम में बताया कि राज्य में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है. उद्योग से जुड़े पांच विभागों से एक-एक सदस्य को इसमें शामिल किया गया है. इसमें उद्योग, वित्त, भूमि, बिजली व पर्यावरण विभाग के संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारियों को शामिल हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योग व निवेश के नये आवेदनों को जल्द से जल्द मंजूरी देने व उद्योग जगत को होने वाली मुश्किलों को दूर करने के लिए इसका गठन किया गया है.

इस कमेटी का नेतृत्व संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी करेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बार उद्योग जगत राज्य सरकार के विभागों में समन्वय के अभाव का आरोप लगाता है. इसे दूर करने की जरूरत है. कई बार परियोजनाओं को ऊंचे स्तर से मंजूरी मिल भी जाती है लेकिन निचले स्तर पर कई बार इसे लटकते हुए देखा जाता है. कई बार तो उद्योग की प्रकृति को अंतिम समय में बदला जाता है, इसलिए भी विलंब की स्थिति देखने को मिलती है.

विलंब को दूर करने की जरूरत है. उद्योग जगत से फीड बैक भी जरूरी है. उनकी जमीनी स्तर की समस्याओं को दूर करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है. राज्य सरकार के पास राज्य के विभिन्न जिलों में करीब 2,000 एकड़ जमीन उपलब्ध हैं, जिसमें मध्यम व लघु उद्योगों के लिए इंडस्ट्रियल पार्क बनाया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola