निगम के बाजारों में रियायती दर पर आज से सब्जियां
कोलकाता: गुरुवार से निगम के 18 बाजारों में रियायती दर पर सब्जियों की बिक्री शुरू होगी. सब्जियों की आसमान छूती कीमतों से लोगों को हो रही परेशानी से बचाने के लिए राज्य सरकार के निर्देश पर कोलकाता नगर निगम ने यह कदम उठाया है. इसके तहत किसान सीधे ग्राहकों को सब्जी बेचेंगे. मंगलवार को कोलकाता […]
कोलकाता: गुरुवार से निगम के 18 बाजारों में रियायती दर पर सब्जियों की बिक्री शुरू होगी. सब्जियों की आसमान छूती कीमतों से लोगों को हो रही परेशानी से बचाने के लिए राज्य सरकार के निर्देश पर कोलकाता नगर निगम ने यह कदम उठाया है.
इसके तहत किसान सीधे ग्राहकों को सब्जी बेचेंगे. मंगलवार को कोलकाता नगर निगम एवं राज्य सरकार के बागवानी विभाग के बीच हुई बैठक में यह फैसला लिया गया था.
इसके लिए बागवानी विभाग वाहन उपलब्ध करायेगा, जिस पर खेतों से लाद कर सब्जी बाजारों में लायी जायेगी. निगम के उत्तर कोलकाता में छह एवं दक्षिण कोलकाता में 12 बाजारों में किसानों को अपनी सब्जियां बेचने के लिए जगह दी गयी है.
किसान सीधे वहां अपनी सब्जी बेचेंगे. निगम का दावा है कि किसानों द्वारा सीधे अपनी सब्जी बेचने से सब्जियों की कीमत में प्रति किलो तीन से पांच रुपये तक की कमी आयेगी. यह प्रयास सफल होने पर निगम के अन्य बाजारों में भी सब्जियों की रियायती दुकान खोली जायेगी. इन दुकानों में ग्राहकों को फूल गोभी, बंधा गोभी, सेम, भिंडी, बैंगन, करैला, आलू, प्याज इत्यादि रियायती दर पर मिलेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










