गारूलिया नपा के चेयरमैन बेचेंगे 13 रुपये किलो आलू

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: अंचल के गरीब तबके और जूट मिल के कर्मचारियों को आलू की बढ़ी हुई कीमत से राहत देने के लिए मंगलवार को गारूलिया नगरपालिका के सामने 13 रुपये के दर से आलू की बिक्री की जायेगी. गारूलिया नगरपालिका के चेयरमैन सुनील सिंह ने स्वयं प्रयास से कम दाम पर गरीब लोगों को आलू मुहैया […]

विज्ञापन

कोलकाता: अंचल के गरीब तबके और जूट मिल के कर्मचारियों को आलू की बढ़ी हुई कीमत से राहत देने के लिए मंगलवार को गारूलिया नगरपालिका के सामने 13 रुपये के दर से आलू की बिक्री की जायेगी. गारूलिया नगरपालिका के चेयरमैन सुनील सिंह ने स्वयं प्रयास से कम दाम पर गरीब लोगों को आलू मुहैया कराने का यह कदम उठाया है. हर परिवार को न्यूनतम डेढ़ किलो और अधिकतम तीन किलो की आलू की सप्लाई की जायेगी.

इसके लिए डेढ़ किलो और तीन किलो का पैकेट तैयार किया गया है. गौरतलब है कि गारूलिया नगरपालिका में मुख्यमंत्री के निर्देश के बावजूद अभी भी बाजार में ज्योति आलू 16 से 17 किलो की दर से जबकि चंद्रमुखी आलू 18 से 20 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है. इस संबंध में गारुलिया नगरपालिका के चेयरमैन सुनील सिंह ने बताया कि उनके अंचल में जूट मिल श्रमिक, दिन मजदूर और गरीब लोगों की आबादी अधिक है.

वे बाजार की ऊंची दर के हिसाब से आलू खरीद पाने में अक्षम है. उनकी परेशानी को ध्यान में रख कर उन्होंने 15 टन आलू लोगों में सप्लाई करने की व्यवस्था की है. उन्होंने सप्लाई के बाद मार्केट में इसका प्रभाव पड़ने की आशंका जतायी. उन्होंने कहा कि मार्केट में भी एक दो दिन के अंदर आलू की कीमत में गिरावट लाने का प्रयास चल रहा है. उन्होंने कहा कि सुबह 11 बजे से नगरपालिका के सामने आलू की सप्लाई प्लास्टिक के पोलोथीन में की जायेगी. उन्होंने कहा कि किसी भी दुकानदार को आलू की सप्लाई नहीं होगी. लाइन में खड़े ग्राहकों को ही सिर्फ आलू मिलेगी.

उन्होंने नौ हजार लोगों को सप्लाई करने की बात कहीं. उन्होंने बताया कि जब तक आलू खत्म नहीं हो जाता, लोगों की आलू सप्लाई काम जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि आलू सप्लाई की प्रक्रिया में नगरपालिका के सभी पार्षद उपस्थित रहेंगे. चेयरमैन श्री सिंह ने कहा कि यह कदम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश के बाद उठाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola