15 लाख के जेवरात उड़ाये

Updated:
विज्ञापन

– हरीश मुखर्जी रोड में अधिवक्ता के घर हुई घटना – गायब जेवरात में कीमती हीरे का नेकलेश भी कोलकाता : भवानीपुर इलाके में एक बंद घर से लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर चोर भाग निकले. घटना हरीश मुखर्जी रोड स्थित एक बंद घर में शनिवार दोपहर को घटी. घर के मालिक का […]

विज्ञापन

हरीश मुखर्जी रोड में अधिवक्ता के घर हुई घटना

– गायब जेवरात में कीमती हीरे का नेकलेश भी

कोलकाता : भवानीपुर इलाके में एक बंद घर से लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर चोर भाग निकले. घटना हरीश मुखर्जी रोड स्थित एक बंद घर में शनिवार दोपहर को घटी. घर के मालिक का नाम प्रदीप कुमार शराफ है, वह आयकर विभाग में लॉ अधिकारी का काम करता है.

भवानीपुर थाने में उन्होंने इस घटना की लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस को उन्होंने बताया कि दोपहर 12 से शाम 3.30 बजे तक उनके घर में कोई नहीं था. शाम को जब उनकी पत्नी घर पहुंची तो घर के प्रमुख दरवाजे का ताला टूटा था, अंदर जाने पर सामान बिखरा पड़ा हुआ लॉकर का ताला टूटा देखा. इसकी जानकारी भवानीपुर थाने के अधिकारियों को दी गयी.

जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में घर की तलाशी ली गयी. इस दौरान घर के अंदर लॉकर से 15 लाख कीमत के जेवरात कुछ नगदी गायब थे. शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि जिन जेवरात की चोरी हुई है उनमें एक कीमती हीरे का सेट भी शामिल था. पुलिस ने घटना की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola