भाजपा सहयोग सेल का गठन

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में अपने जनाधार को और अधिक मजबूत करने व कार्यकर्ता शक्ति को बढ़ाने के उद्देश्य से पहली बार भाजपा की ओर से प्रदेश भाजपा सहयोग प्रकोष्ठ (सेल) का गठन किया गया है. अखिल भारतीय भाजपा सहयोग प्रकोष्ठ के अंतर्गत बंगाल में पहली बार इस सेल का गठन किया गया है. प्रदेश भाजपा […]

विज्ञापन

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में अपने जनाधार को और अधिक मजबूत करने व कार्यकर्ता शक्ति को बढ़ाने के उद्देश्य से पहली बार भाजपा की ओर से प्रदेश भाजपा सहयोग प्रकोष्ठ (सेल) का गठन किया गया है. अखिल भारतीय भाजपा सहयोग प्रकोष्ठ के अंतर्गत बंगाल में पहली बार इस सेल का गठन किया गया है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राहुल सिन्हा द्वारा मनोनित की गयी भाजपा महिला मोरचा की नेता माधवी अग्रवाल को प्रदेश भाजपा सहयोग सेल का प्रथम संयोजिका बनाया गया है. इससे पहले माधवी जिला की उपाध्यक्ष एवं दो बार अध्यक्ष रह चुकी है. अखिल भारतीय भाजपा सहयोग प्रकोष्ठ के संयोजक सुरेश श्रीवास्तव द्वारा इस नियुक्ति को मंजूरी दे दी गयी है.

माधवी अग्रवाल ने कहा कि इस पद पर आसीन होने के साथ ही उनका कर्तव्य बढ़ गया है. सहयोग सेल का यह पद काफी जिम्मेदारी भरा है. प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा के प्रति आभारी हूं कि मुङो यह पद प्रदान किया. पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ काम करना एवं भाजपा कार्यकर्ता व प्रदेश की जनता की सेवा सहयोग करते रहना ही मेरा लक्ष्य है.

क्या है सहयोग सेल
श्रीमती अग्रवाल ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में वर्ष 2002 में राष्ट्रीय भाजपा सहयोग सेल का गठन किया गया था. सरकार, भाजपा कार्यकर्ता व आम जनता के बीच आपसी सामंजस्य स्थापित कर जनता की सेवा के लिए इस प्रकोष्ठ का गठन किया गया. सरकार के दौरान यह सेल किसी भी प्रशासनिक, सरकारी सुविधाओं से वंचित होनेवाले लोगों के सहयोग के लिए कार्यरत रहा. केंद्र से भाजपा की सरकार चले जाने के बाद यह सेल प्रादेशिक स्तर पर आपसी सामंजस्य स्थापित कर सहयोग के रूप में कार्यरत रहा. उसके बाद विभिन्न भाजपा शासित प्रदेशों में कार्यरत है. अब देश भर में प्रदेश स्तर पर इस सेल का गठन कर जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए कदम बढ़ाया जा रहा है.

माधवी अग्रवाल के अंतर्गत अब राज्य भर में जिला स्तर पर सहयोग सेल कमेटी का गठन किया जायेगा. जिला संयोजकों को नियुक्त कर राज्य भर में जनता के सहयोग के लिए यह सेल कार्यरत रहेगा. किसी भी आम नागरिक को सरकारी सुविधाओं जैसे प्रशासनिक, स्वास्थ्य सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं से वंचित होने की सूचना मिलने के साथ ही सेल के पदाधिकारी संबंधित विभाग में पहुंच कर उस नागरिक को उसका अधिकार प्राप्त कराने में सहयोग करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola