गैंग रेप के बाद स्कूली छात्रा को मार डाला

Updated:
विज्ञापन

– बर्दवान के नवाबहाट दिघिरपाड़ा की घटना – टय़ूशन से लौटते समय किया था बर्दवान : जिला मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर नवाबहाट में स्कूली छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गयी. बर्दवान थाने में आइसी दिलीप गांगुली के अनुसार, मृत छात्रा नवाबहाट दिघिरपाड़ा इलाके की निवासी थी. बर्दवान नगर […]

विज्ञापन

– बर्दवान के नवाबहाट दिघिरपाड़ा की घटना

– टय़ूशन से लौटते समय किया था

बर्दवान : जिला मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर नवाबहाट में स्कूली छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गयी. बर्दवान थाने में आइसी दिलीप गांगुली के अनुसार, मृत छात्रा नवाबहाट दिघिरपाड़ा इलाके की निवासी थी. बर्दवान नगर के साधुमती बालिका विद्यापीठ में 12 कक्षा में पढ़ती थी.

शुक्रवार की रात साढ़े नौ बजे साइकिल से वह ट्यूशन पढ़ कर घर लौट रही थी. मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधियों ने उसका अपहरण कर लिया. उसके साथ सामूहिक बलात्कार करने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गयी. मृतका की मां ने शनिवार को अपनी बेटी के अपहरण करने की शिकायत दर्ज करायी थी. रविवार को नवाबहाट के दिघिरपाड़ा नहर से छात्र का शव पुलिस ने बरामद किया.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. मृतका की मां पिता इस घटना के बाद से काफी मर्माहत हैं. थानेदार श्री गांगुली ने कहा कि शीघ्र ही अपराधियों को दबोच लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola