11 लाख रुपये के नकली नोट बरामद

Updated:
विज्ञापन

मालदा: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 20 वीं बटालियन के जवानों ने 11 लाख रुपये का नकली नोट बरामद किया है. शनिवार की सुबह छह बजे के करीब वैष्णवनगर थाना के शोभापुर इलाके के भारत-बांग्लादेश सीमा पर प्लास्टिक के थैले से नकली नोटों को बरामद किया गया. बीएसएफ के मालदा रेंज के डीआइजी अमर कुमार […]

विज्ञापन

मालदा: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 20 वीं बटालियन के जवानों ने 11 लाख रुपये का नकली नोट बरामद किया है. शनिवार की सुबह छह बजे के करीब वैष्णवनगर थाना के शोभापुर इलाके के भारत-बांग्लादेश सीमा पर प्लास्टिक के थैले से नकली नोटों को बरामद किया गया.

बीएसएफ के मालदा रेंज के डीआइजी अमर कुमार एक्का ने बताया है कि बरामद नोट बहुत ही उन्नत तरीके से बनाया गया है. सुबह इन नोटों को सीमा पार से भारतीय सीमा में फेंका गया था.

वहां गश्त कर रहे जवानों ने इसे बरामद किया. इस घटना में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि तस्कर बीएसएफ जवानों को देख कर वहां से भाग खड़े हुए. यह नकली नोट लेने के लिए सीमा पर तस्कर छिपे हुए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola