भाजपा ने की प्रत्याशियों के नामों की घोषणा
कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने आगामी निगम चुनाव व उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है. पार्टी की राज्य चुनाव समिति ने इस संबंध में फैसला लिया. प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने बैठक की अध्यक्षता की. इसके तहत कोलकाता नगर निगम में वार्ड नंबर एक के उपचुनाव में सुजिता साव […]
कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने आगामी निगम चुनाव व उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है. पार्टी की राज्य चुनाव समिति ने इस संबंध में फैसला लिया.
प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने बैठक की अध्यक्षता की. इसके तहत कोलकाता नगर निगम में वार्ड नंबर एक के उपचुनाव में सुजिता साव और वार्ड नंबर 24 से पूर्णिमा कोठारी भाजपा की प्रत्याशी होंगी. विधाननगर नगरपालिका के उपचुनाव में वार्ड नंबर 13 से ग्रुप कैप्टेन (सेवानिवृत्त) देवाशीष पालित भाजपा के प्रत्याशी होंगे.
इसके अलावा मेदिनीपुर में 12 प्रत्याशी, झाड़ग्राम में नौ प्रत्याशी, बहरमपुर में नौ प्रत्याशी, कृष्णनगर में आठ प्रत्याशी भी भाजपा की ओर से चुनाव विभिन्न उपचुनाव में चुनाव लड़ेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










