नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म
सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी थाना क्षेत्र के ज्योतिनगर में नौ साल की एक बच्ची के साथ 42 वर्षीय एक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया हैं. दुष्कर्म के आरोपी व्यक्ति को स्थानिय लोगों ने पिटाई कर के पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं बच्ची के कराएं गये मेडिकल जांच में दुष्कर्म की बात सामने […]
सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी थाना क्षेत्र के ज्योतिनगर में नौ साल की एक बच्ची के साथ 42 वर्षीय एक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया हैं. दुष्कर्म के आरोपी व्यक्ति को स्थानिय लोगों ने पिटाई कर के पुलिस के हवाले कर दिया.
वहीं बच्ची के कराएं गये मेडिकल जांच में दुष्कर्म की बात सामने आयी हैं. पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दायर कर जांच शुरू कर दी हैं.
इस संबंध में सिलीगुड़ी के एडीसीपी (इस्ट) केएस राज कुमार ने कहा कि बच्ची ज्योतिनगर में अपने घर के बाहर देर शाम अपने जीजा का घर आने का इंतजार कर रही थी.
उसी दौरान उक्त व्यक्ति ने बच्ची को अकेले देख उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. इसका हल्ला होने पर स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ के पुलिस के हवाले किया. उन्होंने कहा कि आरोपी ज्योतिनगर में अपने किसी रिश्तेदार के घर आयी हुई थी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव बना हुआ हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










