राहुल का बयान पीएम व देश का अपमान : वरुण

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: भाजपा महासचिव व प्रदेश भाजपा प्रभारी वरुण गांधी ने कहा कि राहुल गांधी का बयान प्रधानमंत्री व देश का अपमान है. संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि दागी नेताओं से संबंधित अध्यादेश के मुद्दे पर राहुल गांधी का बयान प्रधानमंत्री के लिए अपमानजनक है. यह वाकया उस वक्त हुआ है, जब प्रधानमंत्री विदेश […]

विज्ञापन

कोलकाता: भाजपा महासचिव व प्रदेश भाजपा प्रभारी वरुण गांधी ने कहा कि राहुल गांधी का बयान प्रधानमंत्री व देश का अपमान है. संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि दागी नेताओं से संबंधित अध्यादेश के मुद्दे पर राहुल गांधी का बयान प्रधानमंत्री के लिए अपमानजनक है. यह वाकया उस वक्त हुआ है, जब प्रधानमंत्री विदेश में हैं, इसलिए यह पूरे देश के लिए शर्मनाक है.

भाजपा राज्य कमेटी की बैठक में भाग लेने रविवार को महानगर पहुंचे वरुण गांधी के इस बयान के बारे में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि श्री गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री के विदेश दौरे पर जाने पर इस तरह का बयान देना अनैतिक है. प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी सिद्धार्थ नाथ सिंह ने राहुल गांधी के बयान को छवि सुधारने की दिशा में उठाया गया कदम बताया. एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही सैकड़ों भाजपा समर्थकों ने वरुण गांधी का स्वागत किया. हाल ही में भाजपा में शामिल भाजपा नेता तिलक गांगुली व अमित सिन्हा के नेतृत्व में एयरपोर्ट पर श्री गांधी का स्वागत किया गया.

क्षेत्रीय पार्टियों के वर्चस्व को खत्म करने की जरूरत : प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद वरुण गांधी ने क्षेत्रीय पार्टियों के वर्चस्व को खत्म करने की दिशा में काम करने की अपील की. श्री गांधी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सलाह दी कि वह आम लोगों को यह समझायें कि तृणमूल या माकपा को वोट देना, कांग्रेस को वोट देने के ही समान है, क्योंकि ये दोनों पार्टियां ही कांग्रेस के साथ मिल जाती हैं. देश में दो ही पार्टियों के पास सरकार बनाने की ताकत है, वह भाजपा और कांग्रेस है. इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा ही विजय होगी. ऐसे में अन्य पार्टियों को वोट देना सही नहीं. कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कांग्रेस के खिलाफ लड़ना होगा. श्री गांधी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए बंगाल में 13-14 बड़ी सभाएं होंगी. इसमें नरेंद्र मोदी, लालकृष्ण आडवाणी, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज सहित वह खुद भी हिस्सा लेंगे. श्री मोदी की एक सभा ब्रिगेड में भी होने की संभावना बन रही है.

भाजपा ने प्रधानमंत्री से इस्तीफामांगा
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात को भाजपा ने दुखद बताया और श्री सिंह के इस्तीफे की मांग की. भाजपा प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा है कि दागी नेताओं के संबंध में लाये जानेवाले अध्यादेश को राहुल गांधी द्वारा बकवास करार देने के बाद प्रधानमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola