पहले मारे चाकू, फिर खा लिये जहर
कोलकाता: पाटुली के एक फ्लैट में गुरूवार सुबह काफी देर से शोर शराबे के बाद एक महिला व एक व्यक्ति ने एक दूसरे पर जानलेवा हमला के बाद जहर खाकर जान देने की कोशिश की. घटना पाटुली इलाके के श्री कॉलोनी में गुरुवार सुबह घटी. घटना की जानकारी के बाद पाटुली थाने की पुलिस वहां […]
कोलकाता: पाटुली के एक फ्लैट में गुरूवार सुबह काफी देर से शोर शराबे के बाद एक महिला व एक व्यक्ति ने एक दूसरे पर जानलेवा हमला के बाद जहर खाकर जान देने की कोशिश की. घटना पाटुली इलाके के श्री कॉलोनी में गुरुवार सुबह घटी. घटना की जानकारी के बाद पाटुली थाने की पुलिस वहां पहुंची और दोनों को बांगुर अस्पताल ले गयी.
जहां महिला की मौत हो गयी, जबकि व्यक्ति की हालत गंभीर बनी है. मृतक महिला का नाम मिनाक्षी दत्ता चौधरी (40) है. जबकि इस घटना में गंभीर हालत में जख्मी व्यक्ति का नाम सरोज राय (50) है. सरोज का घर उसी इलाके के सूर्य नगर में है. उसकी शादी तीस वर्ष पहले दूसरी महिला के साथ हुई है. उसके दो बेटे 21 और 23 वर्ष के है. इसके बावजूद सरोज का मिनाक्षी के साथ गत छह वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था.
जांच में पुलिस को मिनाक्षी की मां लीला दत्ता ने बताया कि उसकी बेटी उच्च माध्यमिक पास करने के बाद कुछ बच्चों को पढ़ाया करती थी. कुछ वर्षो से वह अपने भाई व घर को संभाल रही थी. उसके घर में अक्सर सरोज आया-जाया करता था. जनवरी में कालीघाट में सरोज ने मिनाक्षी के साथ गुप्त रूप से शादी भी की थी.
सरोज अपनी पहली पत्नी के साथ रात को व मिनाक्षी के साथ दिन में कुछ घंटे रहा करता था. हाल में सरोज ने सिक्योरिटी एजेंसी में काम करना छोड़ दिया था, जिसके बाद से दोनों में झगड़े बढ़ गये थे. मिनाक्षी सरोज की वैध पत्नी बनना चाहती थी और रजिस्ट्री करने के लिए उस पर दबाव डाल रही थी. लेकिन पहले से शादीशुदा होने के कारण मिनाक्षी से सरोज रजिस्ट्री विवाह के पक्ष में नहीं था. इसी बात पर दोनों अक्सर झगड़ते रहते थे. पूछताछ में मिनाक्षी की मां लीला ने बताया कि गुरुवार को भी मिनाक्षी के साथ सरोज का विवाद हुआ. लीला का अनुमान है कि इसी दौरान दवाई कह कर सरोज ने उसे जहर पिला दिया. इसके बाद मिनाक्षी ने सरोज पर चाकू से हमला किया. वहीं मिनाक्षी की हालत नाजुक देख कर सरोज ने जहर पी लिया. डीसी डीडी (2) सोमेनजीत राय ने बताया कि सरोज के बयान के बाद ही पूरे मामले की सही जानकारी मिल सकेगी कि यह हत्या है या आत्महत्या ?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










