चिटफंड कंपनी के एजेंट ने की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: निवेशकों की धमकी से आतंकित चिटफंड कंपनी के एक एजेंट ने रविवार रात घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. यह घटना अशोकनगर थाना के कल्याणगढ़ नगरपालिका के दो नंबर वार्ड इलाके की है. मृतक का नाम हरि दास दत्त 55 बताया गया है. वह ह्यूमन डेवलपमेंट सोसाइटी का एजेंट था. उसने अपने […]

विज्ञापन

कोलकाता: निवेशकों की धमकी से आतंकित चिटफंड कंपनी के एक एजेंट ने रविवार रात घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. यह घटना अशोकनगर थाना के कल्याणगढ़ नगरपालिका के दो नंबर वार्ड इलाके की है.

मृतक का नाम हरि दास दत्त 55 बताया गया है. वह ह्यूमन डेवलपमेंट सोसाइटी का एजेंट था. उसने अपने परिचित लोगों का रकम कंपनी में निवेश कराया था. रुपये वापस न मिलने पर दो निवेशकों ने रविवार को उसके घर आकर रुपये की मांग की थी. उसकी पत्नी ने बताया कि आतंक के वजह से वह रात को अपने कमरा बंद कर लिया.

सुबह काफी देर हो जाने के बाद उसके न उठने पर घर के लोगों ने स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी. दरवाजा तोड़ने पर वह कमरे में पंखे के बल झूलते हुए अवस्था में मिला. अशोक नगर थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola