तृणमूल से गठजोड़ की संभावना नहीं : शकील अहमद
आमता : कांग्रेस सचिव और पश्चिम बंगाल मामलों के पार्टी प्रभारी शकील अहमद ने आज कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस में गठजोड़ की कोई संभावना नहीं है.हावड़ा जिले के माता ब्लाक में खामोली गांव में 45 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित करने के बाद शकील ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हमारा( कांग्रेस और […]
आमता : कांग्रेस सचिव और पश्चिम बंगाल मामलों के पार्टी प्रभारी शकील अहमद ने आज कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस में गठजोड़ की कोई संभावना नहीं है.हावड़ा जिले के माता ब्लाक में खामोली गांव में 45 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित करने के बाद शकील ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हमारा( कांग्रेस और तृणमूल का) पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान गठजोड़ रहा था. लेकिन तृणमूल कांग्रेस के दौरान दिन प्रतिदिन पश्चिम बंगाल में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति खराब होती जा रही है.’’
पश्चिम बंगाल में जुलाई में पंचायत चुनाव के दौरान आमता के कांग्रेस विधायक असित मित्र की पिटायी की गई थी और 45 घरों को कथित तौर पर तृणमूल कार्यकर्ताओं ने आग लगा दी थी जिन्हें पार्टी (कांग्रेस) ने अपना समर्थक बताया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










