कुणाल का मुंह खुला तो फंसेंगे कई
सारधा घोटाले में लगातार दूसरे दिन तृणमूल कांग्रेस सांसद से पुलिस ने की पूछताछ कोलकाता : सारधा चिटफंड घोटाले में पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस सांसद कुणाल घोष से रविवार को लगातार दूसरे दिन भी पूछताछ की.यह पूछने पर कि क्या उन्हें घोटाले के संबंध में गिरफ्तारी का डर है, घोष ने कहा, ‘यदि पुलिस मुझे […]
सारधा घोटाले में लगातार दूसरे दिन तृणमूल कांग्रेस सांसद से पुलिस ने की पूछताछ
कोलकाता : सारधा चिटफंड घोटाले में पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस सांसद कुणाल घोष से रविवार को लगातार दूसरे दिन भी पूछताछ की.यह पूछने पर कि क्या उन्हें घोटाले के संबंध में गिरफ्तारी का डर है, घोष ने कहा, ‘यदि पुलिस मुझे गिरफ्तार करना चाहती है तो वह ऐसा कर सकती है. गिरफ्तारी से पहले मैं पुलिस से संवाददाता सम्मेलन करने की इजाजत मागूंगा. मुझे काफी कुछ कहना है.’ कुणाल घोष की इस बात से सियासी हलके में कई तरह के कयास लगाये जा रहे हैं.
सूत्रों के मुताबिक, जैसा कि कुणाल ने संकेत दिया है, वह मामले में तृणमूल के आला नेताओं, मंत्रियों और पार्टी आलाकमान के करीबियों के बारे में बड़ा खुलासा कर सकते हैं. कुणाल का मानना है कि सारधा का मीडिया हाउस चलाने के लिए उन्हें मोहरा बनाया गया था. सारधा का धन लूटने वाले पार्टी नेताओं ने उन्हें इस्तेमाल किया.
गिरफ्तारी हुई तो संवाददाता सम्मेलन करेंगे. उन्हें बहुत कुछ कहना है. नैतिकता के आधार पर पार्टी को बदनाम नहीं करना चाहता. उन्होंने पार्टी नेतृत्व के समक्ष सूचना का खुलासा करने के लिए एक अंतर दलीय आयोग गठित करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










