आंखों में मिर्च पावडर झोंक ले भागे 3.80 लाख

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : दुकान बंद कर घर जा रहे एक व्यक्ति के आंखों में मिर्च पावडर डाल कर उनके पास से तीन लाख 80 हजार रुपये लेकर कुछ लोग भाग निकले. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर लौटने के बाद रिजेंट पार्क थाने में उन्होंने इसकी शिकायत दर्ज करायी. घटना के बाद पुलिस मामले की […]

विज्ञापन

कोलकाता : दुकान बंद कर घर जा रहे एक व्यक्ति के आंखों में मिर्च पावडर डाल कर उनके पास से तीन लाख 80 हजार रुपये लेकर कुछ लोग भाग निकले. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर लौटने के बाद रिजेंट पार्क थाने में उन्होंने इसकी शिकायत दर्ज करायी.

घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. पीड़ित व्यक्ति का नाम बाबुन सामंत (32) है. वह रिजेंट पार्क इलाके के विद्यासागर पार्क का रहनेवाला है. उसी इलाके में वह एक पानबीड़ी की दुकान चलाता है. बाबुन ने पुलिस को बताया कि वह एक चिटफंड कंपनी का एजेंट भी है.

शनिवार रात कलेक्शन के रुपये कुछ लोग उसे कंपनी में दे गये थे. रात 8.30 बजे दुकान बंद कर उन रुपयों को वह लेकर घर जा रहा था. अचानक कुछ दूर जाने पर पीछे से कुछ लोग आये और उनके दाहिने कंधे पर जोरदार प्रहार किया और उनके आंखों में मिर्च पावडर झोंक कर उनके पास से 3.80 लाख रुपये ले भागे. स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में इलाज करा कर घर लौटने के बाद उन्होंने इसकी शिकायत रिजेंट पार्क थाने में दर्ज रायी.

घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. हालांकि इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. बाबुन की बातों को सुनने के बाद पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि रुपये हड़पने के इरादे से वह खुद इसकी साजिश रच सकता है. जांच के सिलसिले में पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola