पति से दूरी के कारण पत्नी ने लगायी फांसी
कोलकाता : विवाह के कुछ दिन तक पत्नी के साथ घर करने के बाद काम के सिलसिले में महीनों घर से बाहर रहने के कारण मानसिक तनाव से ग्रस्त पत्नी ने फांसी लगा कर जान दे दी. अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत करार दिया. मृत महिला का नाम ज्योत्सना हाल्दार (26) है. […]
कोलकाता : विवाह के कुछ दिन तक पत्नी के साथ घर करने के बाद काम के सिलसिले में महीनों घर से बाहर रहने के कारण मानसिक तनाव से ग्रस्त पत्नी ने फांसी लगा कर जान दे दी. अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत करार दिया. मृत महिला का नाम ज्योत्सना हाल्दार (26) है.
वह रिजेंट पार्क इलाके के शक्ति नगर की रहने वाली है. ससुराल वालों ने पुलिस को बताया कि ज्योत्सना का विवाह छह वर्ष पहले हुआ था. दोनों की पांच वर्ष की एक बेटी भी है. गत कुछ महीनों पहले उसके पति को काम के सिलसिले में घर से बाहर रहना पड़ता था. इसके कारण वह घर से बाहर रहने लगा.
इसके कारण ज्योत्सना मानसिक तनाव से ग्रस्त होने लगी और शनिवार देर रात कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी. घटना के समय उसकी सास और बेटी दोनों रिश्तेदार के घर गये थे. रविवार को दोनों घर लौटे तो बहू को फंदे से लटकते देखा. पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










