एक ही परिवार के तीन मृत मिले

Updated:
विज्ञापन

दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना क्षेत्र के धंडाबाग इलाके के रवींद्र पल्ली के निवासी और पूर्व डीएसपी कर्मचारी नेपाल चक्रवर्ती (80),उनकी पत्नी गीता चक्रवर्ती (75) व बीमार बेटे सुकांत चक्रवर्ती (46) अपने आवास पर रविवार को मृत मिले. पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव बरामद किये. पुलिस इसे प्राथमिक स्तर पर आर्थिक तंगी और लंबी बीमारी […]

विज्ञापन

दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना क्षेत्र के धंडाबाग इलाके के रवींद्र पल्ली के निवासी और पूर्व डीएसपी कर्मचारी नेपाल चक्रवर्ती (80),उनकी पत्नी गीता चक्रवर्ती (75) बीमार बेटे सुकांत चक्रवर्ती (46) अपने आवास पर रविवार को मृत मिले. पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव बरामद किये.

पुलिस इसे प्राथमिक स्तर पर आर्थिक तंगी और लंबी बीमारी के आधार पर आत्महत्या मान रही है. उसी मकान के ऊपरी तल्ले पर रहनेवाले मृतक के मंझले बेटे सुशांत ने आत्महत्या की बात कही है. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (इस्ट) सुनील यादव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जारहा है.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूर्व डीएसपी कर्मी नेपाल के तीन पुत्र थे. तीनों पुत्रों में से बड़ा बेटा सुकांत उनके साथ रहता था. मंझला बेटा सुशांत ऊपरी तल्ले पर अलग रहता है जबकि छोटा बेटा भी अलग रहता है. कई वर्षो पूर्व सुकांत को मानसिक बीमारी हो गयी और वह विकलांग होकर बिस्तर पर पड़ गया.

घर में होती थी कलह

दो साल पहले उसकी पत्नी अपनी बेटी को लेकर उससे अलग हो गयी. भाइयों पत्नी के मुंह मोड़ लेने के बाद सुकांत की पूरी जिम्मेवारी बूढ़े मांबाप पर गयी. आर्थिक संकट होने के कारण वे इलाज नहीं करा पा रहे थे. आर्थिक तंगी और बीमार बेटे के कारण हमेशा कलह होती थी.

रविवार की सुबह मंझले पुत्र सुशांत ने देखा कि घर का दरवाजा बंद पड़ा है. अंदर झांकने पर देखा कि पिता का शव लटक रहा था, जबकि मां और भाई बिस्तर पर पड़े थे. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं तीनों शवों को बाहर निकाला. पुलिस ने सुशांत से भी पूछताछ की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola