फिर कतरे गये पार्थ के पर
कोलकाता: राज्य के उद्योग व वाणिज्य मंत्री पार्थ चटर्जी के कार्यो से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुश नहीं हैं. एक बार फिर पार्थ चटर्जी के अधिकारों में कटौती की गयी है. उन्हें राज्य के वेस्ट बंगाल मिनिरल डेवलपमेंट एंड ट्रेडिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (खनिज उन्नयन निगम) के चेयरमैन पद से हटा दिया गया है. उनके स्थान पर […]
कोलकाता: राज्य के उद्योग व वाणिज्य मंत्री पार्थ चटर्जी के कार्यो से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुश नहीं हैं. एक बार फिर पार्थ चटर्जी के अधिकारों में कटौती की गयी है. उन्हें राज्य के वेस्ट बंगाल मिनिरल डेवलपमेंट एंड ट्रेडिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (खनिज उन्नयन निगम) के चेयरमैन पद से हटा दिया गया है. उनके स्थान पर निगम के उप चेयरमैन को चेयरमैन बनाया गया है.
नियम के अनुसार, राज्य के उद्योग व वाणिज्य मंत्री को ही इस निगम का चेयरमैन बनाया जाता है. निगम में नव नियुक्त चेयरमैन अमलान बसु यहां के उप चेयरमैन होने के साथ ही वेस्ट बंगाल फाइनेंशियल कॉरपोरेशन के सचिव पद पर भी हैं.
सीएम के निर्देश पर ही बदलाव
इस संबंध में राज्य के एक वरिष्ठ मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर ही यह बदलाव किया गया है. मुख्यमंत्री स्वयं ऐसा करना चाहती थीं. गौरतलब है कि कुछ दिनों से ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पार्थ चटर्जी के कार्यो से खुश नहीं हैं. टाउन हॉल में आयोजित एक बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रत्यक्ष रूप से पार्थ चटर्जी को विभागीय कार्य पर ध्यान देने का निर्देश दिया था. वहीं, इस संबंध में राज्य के उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी का कहना है कि वह स्वयं चाहते थे कि निगम का दायित्व उप चेयरमैन अमलान बसु को सौंप दिया जाये.
गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है कि पार्थ चटर्जी के हाथों से अधिकार वापस लिये गया हो. इससे पहले, उद्योगपतियों को लेकर बनी टास्क फोर्स के चेयरमैन के पद से भी उन्हें हटा दिया गया था. मुख्यमंत्री स्वयं इसकी चेयरमैन हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










