दमकलकर्मी काम के बाद पढ़ेंगे पाठ

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: दमकल विभाग में कार्य करनेवाले लोगों को और दक्ष बनाने के लिए विभाग ने नया कोर्स शुरू करने का फैसला किया है. आइआइएसडब्लूबीएम के साथ मिल कर दमकल विभाग द्वारा ‘फायर रिस्क मैनेजमेंट कोर्स’ कराया जायेगा. यह जानकारी शुक्रवार को राज्य के दमकल मंत्री जावेद अहमद खान ने राइटर्स बिल्डिंग में दी. उन्होंने बताया […]

विज्ञापन

कोलकाता: दमकल विभाग में कार्य करनेवाले लोगों को और दक्ष बनाने के लिए विभाग ने नया कोर्स शुरू करने का फैसला किया है.

आइआइएसडब्लूबीएम के साथ मिल कर दमकल विभाग द्वारा ‘फायर रिस्क मैनेजमेंट कोर्स’ कराया जायेगा. यह जानकारी शुक्रवार को राज्य के दमकल मंत्री जावेद अहमद खान ने राइटर्स बिल्डिंग में दी. उन्होंने बताया कि 23 सितंबर से यह कोर्स शुरू किया जायेगा. स्नातक की परीक्षा पास कर चुके छात्र भी एक वर्ष का यह कोर्स कर सकेंगे. इससे करीब 2.5 से तीन लाख लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा. इसके साथ ही दमकल विभाग में कार्य करनेवाले कर्मचारियों को और दक्ष बनाने के लिए उनके लिए भी यह कोर्स अनिवार्य किया गया है. प्रत्येक दिन ड्यूटी के बाद शाम को वह इस कोर्स की पढ़ाई करेंगे और उनके लिए यह कोर्स डेढ़ वर्ष का होगा.

राज्यभर में खुलेंगे 30 नये दमकल स्टेशन
दमकल मंत्री ने बताया कि अगले वर्ष जनवरी महीने तक राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में 30 नये दमकल स्टेशन खोले जायेंगे, जबकि वर्ष 2016 तक राज्य में कुल 100 दमकल स्टेशन खोलने का लक्ष्य रखा गया है. राज्य में करीब 60 औद्योगिक यूनिट हैं. इसलिए अगिAशमन व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नये दमकल स्टेशन खोले जायेंगे. फायर सर्विस को बेहतर करने के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में 150 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनायी गयी है. आनेवाले समय में इसे और बढ़ाया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola