ममता पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप
कोलकाता: आगामी शनिवार यानी 21 सितंबर को होनेवाले राज्य की 12 नगरपालिका के चुनाव के लिए प्रचार अभियान गुरुवार को अपराह्न तीन बजे समाप्त हो गया. इस बीच, वाम मोरचा की ओर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर चुनाव की आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया गया है. राज्य में वाम मोरचा के चेयरमैन विमान बसु […]
कोलकाता: आगामी शनिवार यानी 21 सितंबर को होनेवाले राज्य की 12 नगरपालिका के चुनाव के लिए प्रचार अभियान गुरुवार को अपराह्न तीन बजे समाप्त हो गया. इस बीच, वाम मोरचा की ओर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर चुनाव की आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया गया है.
राज्य में वाम मोरचा के चेयरमैन विमान बसु ने आरोप लगाया कि बर्दवान जिले में तृणमूल की सभा हुई, जिसमें सुश्री बनर्जी शामिल रहीं. चुनाव प्रचार की समय सीमा अपराह्न तीन बजे तक थी.
वाम मोरचा की ओर से चुनाव आयोग से निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराये जाने की मांग की गयी है. इस बाबत वामपंथियों द्वारा विगत बुधवार को मुख्य चुनाव आयुक्त मीरा पांडेय को ज्ञापन भी सौंपा गया था. माकपा नेता रॉबिन देव का कहना है कि चुनाव में सुरक्षा काफी अहम है. आरोप के मुताबिक चुनाव नगर निकाय चुनाव के लिए प्रचार अभियान में तृणमूल कार्यकर्ताओं द्वारा बाधा दी गयी. प्रशासन और पुलिस की ओर से भी आरोपी तृणमूल कार्यकर्ताओं के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है.
चुनाव की तैयारियां पूरीं
इधर, चुनाव आयोग के अधिकारियों का कहना है कि सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. चुनाव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे. प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं. मेखलीगंज, हल्दीबाड़ी, अलीपुरद्वार, ढालखोला, बालुरघाट, चाकदा, पानीहाटी, हाबड़ा, डायमंड हार्बर, बर्दवान, गुसकरा, दुबराजपुर नगरपालिकाओं में चुनाव होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










