ईस्ट बंगाल ने सेमेन पडांग को हराया,एएफसी कप में सेमीफाइनल पर निगाहें
कोलकाता : ईस्ट बंगाल ने स्थानापन्न खिलाड़ी रुयुजी सुयोका के दूसरे हाफ में किये गोल से इंडोनेशिया के सेमेन पडांग को आज यहां विवेकानंदा युवा भारती क्रीड़ांगन में एएफसी कप क्वार्टरफाइनल के घरेलू मुकाबले में 1.0 से शिकस्त दी. सुयोका मैच के 55वें मिनट में रेसांगमेई वाशुम की जगह मैदान पर आये. उन्होंने 71वें मिनट […]
कोलकाता : ईस्ट बंगाल ने स्थानापन्न खिलाड़ी रुयुजी सुयोका के दूसरे हाफ में किये गोल से इंडोनेशिया के सेमेन पडांग को आज यहां विवेकानंदा युवा भारती क्रीड़ांगन में एएफसी कप क्वार्टरफाइनल के घरेलू मुकाबले में 1.0 से शिकस्त दी.
सुयोका मैच के 55वें मिनट में रेसांगमेई वाशुम की जगह मैदान पर आये. उन्होंने 71वें मिनट में गोल कर 40,000 दर्शकों को रोमांचित कर दिया. ईस्ट बंगाल की निगाहें अब सेमीफाइनल में जगह बनाने पर लगी हैं, टीम अब 24 सितंबर को पडांग में एगस सलीम स्टेडियम में होने वाले क्वार्टरफाइनल के दूसरे चरण के मैच में इंडोनेशियाई क्लब से भिड़ेगी. गोवा का डेम्पो एफसी एकमात्र भारतीय क्लब है जिसने 2004-05 सत्र के सेमीफाइनल में जगह बनायी है.
यह जीत निश्चित रुप से ईस्ट बंगाल के नव नियुक्त ब्राजीली कोच मार्कस फालोपा के लिये राहत लेकर आयी है क्योंकि वह सफल कोच ट्रेवर जेम्स मोर्गन के बाद टीम की जिम्मेदारी संभालने के बाद काफी दबाव में थे. ईस्ट बंगाल को इस मैच में जीत से तीन अंक मिले और अब क्लब अंतिम चार में पहुंचने की उम्मीद लगाये है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










