सारधा चिटफंड घोटाला : ईडी ने मिथुन से किये सवाल, अभिनेता ने कहा लौटायेंगे धन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 May 2015 3:51 PM
कोलकाता : प्रवर्तन निदेशालय ने हाल में तृणमूल कांग्रेस के सांसद और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती से करोडों रुपये के सारदा चिटफंड घोटाले के सिलसिले में पूछताछ की. पूछताछ के दौरान अभिनेता ने एजेंसी को आश्वस्त किया कि वे वह राशि लौटा देंगे जो सारधा समूह ने उन्हें दी थी. सरकारी सूत्रों ने बताया कि मिथुन […]
कोलकाता : प्रवर्तन निदेशालय ने हाल में तृणमूल कांग्रेस के सांसद और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती से करोडों रुपये के सारदा चिटफंड घोटाले के सिलसिले में पूछताछ की. पूछताछ के दौरान अभिनेता ने एजेंसी को आश्वस्त किया कि वे वह राशि लौटा देंगे जो सारधा समूह ने उन्हें दी थी.
सरकारी सूत्रों ने बताया कि मिथुन से यहां इस हफ्ते पूछताछ की गयी और उनका बयान धन शोधन (निरोधक) कानून के प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया. सूत्रों के अनुसार बयान दर्ज कराने के दौरान अभिनेता ने एजेंसी के अधिकारियों को कई डीवीडी , सीडी और आलेख दिये जो सारधा समूह के ब्रांड एम्बैस्डर रहते हुए उनके पास थे.
सूत्रों के मुताबिक ,’ अभिनेता ने जांचकर्ताओं को बताया कि समूह के साथ उनके संबंध निहायत पेशेवर थे और किसी को धोखा देने अथवा ठगने का उनका कोई इरादा नहीं था. उन्होंने यह भी कहा कि जो भी घोटाला हुआ उससे उनका कोई संबंध नहीं है. अभिनेता ने इस बारे में अपने सभी निजी एवं अधिकृत रिकार्ड ऐजेंसी को सौंपे.’
करीब तीन घंटे की पूछताछ के दौरान अभिनेता ने जांचकर्ताओं से यह भी कहा कि इस घोटाले में ठगी में जो भी कथित तौर पर दो करोड रुपये से कम की राशि उन्हें मिली है वह भी वह जमा कर देंगे. राज्यसभा सांसद ने प्रवर्तन निदेशालय से कहा कि,’ उन्होंने वास्तव में सारदा समूह द्वारा बनाये गये और टेलीविजन में प्रसारित प्रमोशनल वीडियो और विज्ञापनों में अभिनय किया और यह उनके अनुबंध का हिस्सा था.’
सूत्रों ने बताया कि दस्तावेज जमा करने और अपना बयान दर्ज कराने के बाद मिथुन ने कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय के एक शीर्ष अधिकारी से बातचीत की और ‘ भविष्य में हर तरह की मदद का आश्वासन दिया.’ सूत्रों ने कहा कि एजेंसी अभिनेता द्वारा दिये बयान से संतुष्ट है और उम्मीद है कि उनके मामले में उनकी आगे की गवाही की जरुरत नहीं पडेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










